ePaper

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,893 नये मिले, 53 लोगों की मौत

Updated at : 04 Aug 2022 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,893 नये मिले, 53 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,87,037 हो गई. वहीं, संक्रमण से 53 और लोगों की मौत हुई है. बता दें कि बीते दिन देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक मामले सामने आये थे.

विज्ञापन

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटें में कोरोना के 19,893नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,87,037 हो गई है. वहीं, संक्रमण से 53 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,530 पहुंच गई. वहीं, बीते दिन देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक मामले सामने आये थे और संक्रमण से 47 लोगों की मौत हुई थी.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये, जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गयी, जबकि सात लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,117 पर पहुंच गयी. प्रदेश में 12,321 मरीज उपचाराधीन हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 501 नए मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 501 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद राज्य में कोविड के कुल मामलों की संख्या 11,67,517 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 522 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई.

Also Read: Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,135 नये मिले, 47 लोगों की मौत
दिल्ली में कोविड-19 के 2,073 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,073 नये मामले सामने आये और पांच मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण दर 11.64 फीसदी रही. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में यह लगातार तीसरा दिन है, जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर रही है. इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 11.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola