कोविड-19 की स्थिति बेहतर होता देख केजरीवाल ने होटलों को अस्पतालों से अलग करने की घोषणा की

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को बेहतर होता देख होटलों को अस्पतालों से अलग करने की बुधवार को घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में जिन होटलों को अस्पतालों से जोड़ा गया था उनमें सभी बिस्तर कई दिनों से खाली पड़े हैं. मुख्यमंत्री के शहर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को बेहतर होता देख होटलों को अस्पतालों से अलग करने की बुधवार को घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में जिन होटलों को अस्पतालों से जोड़ा गया था उनमें सभी बिस्तर कई दिनों से खाली पड़े हैं. मुख्यमंत्री के शहर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया गया.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड के मरीजों लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ होटलों को अस्पतालों से जोड़ा गया था. स्थिति के बेहतर होने और होटलों के बिस्तरों के पिछले कई दिनों से खाली होने की वजह से, इन होटलों को अब इस अभियान से अलग किया जा रहा है.”

Also Read: नौसेना ने चीन के साथ सीमा विवाद के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती बढ़ाई :सूत्र

दिल्ली में पिछले महीने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शहर में बिस्तरों (बेड) की संख्या बढ़ाने के लिए करीब 40 होटलों को अस्पतालों के साथ जोड़ा था. दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद से कोविड-19 के लिए अस्पतालों में आरक्षित कुल 12,633 बिस्तर और कोविड देखभाल केन्द्र में 47,00 से अधिक बिस्तर खाली पड़े हैं. मंगलवार तक शहर में कोविड-19 के 10,887 मरीजों का इलाज जारी था, जिनमें से 6,219 मरीज अपने घरों में ही हैं.

मध्यम लक्षण वाले मरीजों को इन होटलों में रखा जाता है और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं जाती हैं. हालत बिगड़ने पर उन्हें उनसे जुड़े अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है. इसे महीने की शुरुआत में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के तीन होटलों को अस्पतालों से अलग किया गया था. लेकिन एक दिन बाद ही यह फैसला वापस ले लिया गया था.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola