कोरोना वायरस: कश्मीर बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ा, सभी सार्वजनिक परिवहन श्रीनगर में प्रतिबंधित

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2020 8:06 PM

विज्ञापन

कोरोना वायरस से एक महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में बंद जैसे हालात पैदा हो गए

विज्ञापन

श्रीनगर : कोरोना वायरस से एक महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में बंद जैसे हालात पैदा हो गये. श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई है और सभी सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि खानयार इलाके में कोविड-19 से संक्रमित 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से 300 मीटर के दायरे में आने वाले पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए पुराने शहर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है कि लोगों की आवाजाही पर रोक के आदेश को लागू कराया जा सके.

श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि लोगों की आवाजाही तथा उनके एकत्र होने पर ये पाबंदियां वायरस को फैलने से रोकने के चलते लगाई गई हैं. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की और ट्वीट किया, “कई इलाकों में लोगों के एकत्र होने, सभा करने और आवाजाही पर प्रतिबंध वायरस के प्रसार को रोकने के लक्ष्य से लगाए गए हैं।” चौधरी ने सऊदी अरब से सोमवार को लौटी संक्रमित महिला के संपर्क में आए सभी लोगों से करीबी स्वास्थ्य केंद्र जाने या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की भी अपील की.

उन्होंने कहा, “यह जरूरी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोग तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या हर समय चालू नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें.” उपायुक्त ने कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह की अफवाह फैलाने के प्रति भी आगाह किया.

उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर अफवाह या अप्रमाणित जानकारियां साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी लोग जिम्मेदार नागरिकों की तरह पेश आएं. प्रत्येक सूचना एवं परामर्श आधिकारिक रूप से साझा किया जाएगा.

गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर से फैले इस संक्रमित हुए बीमारी से अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है, अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 9, 020 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है. यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है.

यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है, जबकि भारत में 173 लोग इससे पीड़ित हैं. जबकि चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. जबकि 20 लोग अब तक स्वास्थ्य भी हो चुके हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola