Corona Third Wave in India : जल्द आएगी तीसरी लहर! पिछले 24 घंटे के आंकड़े डराने वाले, 518 और मौत

New Delhi: A health worker collects a nasal sample from a passenger for COVID-19 test, amid coronavirus pandemic, in New Delhi, Friday, April 2, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI04_02_2021_000139B)
Corona Third Wave in India : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि भारत में कोरोना के 41,157 नए मामले आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो चुकी है. corona virus, corona daily cases, corona updates
Corona Third Wave in India : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि भारत में कोरोना के 41,157 नए मामले आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो चुकी है. वहीं 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गई है.
अभी तक कोरोना से देशभर में कुल 3 करोड़ 2 लाख 69 हजार 796 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं. बीते 24 घंटे में एक बार फिर से नए मामलों का बढ़ना चिंता का सबब बन चुका है. इससे पहले 17 जुलाई को कोरोना के 38 हजार 79 नए मामले सामने आये थे. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो ये लगातार 5 फीसदी से नीचे है और दैनिक संक्रमण दर भी लगातार 27वें दिन 3 प्रतिशत से नीचे रहा है.
शनिवार की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आये हैं जबकि 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है.
Also Read:
Corona Third Wave : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट, कितना होगा खतरनाक
दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13% : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 27 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31% हो गया है.
वैक्सीन की बात : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गई है जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 हो गया है.
कब आएगी तीसरी लहर : भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) में महामारी विज्ञान और संक्रामक रोगों के प्रमुख डॉ समीरन पांडा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अगस्त के अंत तक भारत में दस्तक दे सकती है. समीरन ने कहा, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से यह इसके कम प्रभावी होने की संभावना है.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




