एनपीआर पर बोले उद्धव ठाकरे- किसी को महाराष्ट्र के नागरिकों का अधिकार छीनने नहीं दूंगा
महा विकास आघाडी समन्वय समिति एनपीआर से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करेगी. यह बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कही है.
महा विकास आघाडी समन्वय समिति एनपीआर से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करेगी. यह बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कही है. उन्होंने कहा कि सरकार के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति राज्य में एनपीआर से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने का काम करेगी.
ठाकरे ने दक्षिणी मुंबई में विधान भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया छोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार पर टिप्पणी करने से इनकार किया. विधान भवन में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों दलों के जिम्मेदार नेता इसमें (एनपीआर समन्वय समिति) शामिल होंगे.
ठाकरे से जब राज्य में एनपीआर लागू करने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में मतभेदों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी को भी महाराष्ट्र के नागरिकों का अधिकार नहीं छीनने दूंगा. मैं इस बात को लेकर बिलकुल स्पष्ट हूं. महाराष्ट्र में शिक्षा में मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के की एनसीपी के मंत्री नवाब मलिक की हालिया घोषणा पर ठाकरे ने कहा कि यह मामला अभी उनके सामने नहीं आया है.
ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा अभी आधिकारिक रूप से मेरे सामने नहीं आया है. हमें अभी इसपर अपना रुख तय करना है. सोशल मीडिया छोड़ने के मोदी के विचार पर ठाकरे ने कहा, ”वह (मोदी) मेरे बड़े भाई हैं. मैं उसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










