रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में कांग्रेस, क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और गोल घेरे में राजनाथ सिंह, फोटो एक्स
Privilege Motion against Rajnath Singh: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है. इसको लेकर कांग्रेस सांसद ने 30 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था और प्रस्ताव सौंपा.
Privilege Motion against Rajnath Singh: केसी वेणुगोपाल ने रक्षा मंत्री पर संसद और देश की जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है. वेणुगोपाल ने बीजेपी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनके लिए ‘देशभक्ति’ और ‘रामभक्ति’ सिर्फ राजनीतिक फायदे के हथियार और खोखले जुमले हैं.
संसद में बोला गया सरासर झूठ : वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने रक्षा मंत्री के बयानों में विरोधाभास का दावा करते हुए कहा, “रक्षा मंत्री ने पहले संसद में ऑन रिकॉर्ड कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में कोई भी जवान घायल तक नहीं हुआ. लेकिन अब कहा जा रहा है कि हमारे 6 जवान शहीद हो गए. यह साफ तौर पर देश और सदन को गुमराह करने वाला बयान है, सरासर झूठ है. रक्षा मंत्री संसद जैसी पवित्र जगह पर झूठ कैसे बोल सकते हैं?”
#WATCH | Delhi | On moving Privilege Motion against Defence Minister Rajnath Singh on his statement on Operation Sindoor, Congress General Secretary (Organisation) and MP K.C. Venugopal says, "…Defence Minister said in Parliament that no jawan was even hurt in Operation… pic.twitter.com/Hx5nMKti5F
— ANI (@ANI) July 2, 2026
शहीदों के परिवारों और सेना का घोर अपमान : वेणुगोपाल
केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जुलाई 2025 में सरकार ने दावा किया था कि कोई भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ, और अब एक साल बाद सेना 6 जवानों की शहादत की घोषणा कर रही है. उन्होंने इसे सेना और शहीदों के परिवारों का घोर अपमान बताया.
वीर जवानों की शहादत को सरकार ने छिपाया : वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल ने कहा- “हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों से देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन खुद को राष्ट्रवादी कहने वाली सरकार ने उनकी शहादत को छिपाया और देश से झूठ बोला. देश की जनता को जवानों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान से अनभिज्ञ रखना बेहद शर्मनाक है.”
विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की मांग
वेणुगोपाल ने संसदीय नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यह स्थापित नियम है कि यदि कोई मंत्री सदन से जानकारी छिपाता है या गुमराह करता है, तो यह विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना है. इसी आधार पर उन्होंने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपकर रक्षा मंत्री के खिलाफ तुरंत विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है.
ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








