Congress 6th List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, ओम बिरला के खिलाफ प्रह्लाद गुंजल लड़ेंगे चुनाव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Mar 2024 6:45 PM

विज्ञापन

Congress 6th List, PTI Photo

Congress 6th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज यानी सोमवार को उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है. छठी सूची में कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

विज्ञापन

Congress 6th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज यानी सोमवार को उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है. छठी सूची में कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जिन उम्मीदवारों के नामों की कांग्रेस ने घोषणा की है उसमें से चार राजस्थान के हैं और एक तमिलनाडु से है. वहीं, छठी सूची में कांग्रेस ने प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा है. गुंजल बीजेपी के ओम बिरला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

ओम बिरला से भिड़ेंगे प्रह्लाद गुंजल

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को जिन पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उनमें सबसे प्रमुख नाम प्रह्लाद गुंजल का है. कांग्रेस ने प्रह्लाद गुंजल को राजस्थान की कोटा संसदीय सीट से लोकसभा का दिकट दिया है. इस सीट पर बीजेपी नेता और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें, गुंजल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. इसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान के अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूट को उम्मीदवार बनाया है. बता दें, राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं.

कांग्रेस ने लगाया है गुंजल पर दांल

कोटा सीट से कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल पर दांव लगाया है. प्रहलाद गुंजल ने हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था. प्रहलाद गुंजल की गिनती बड़े गुर्जर नेता के रूप में होती है. प्रहलाद गुंजल राजस्थान की बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते हैं. पार्टी से नाराज होकर उन्होंने बीजेपी थोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. कोटा से गुंजल और बिरला के बीच दिलचस्प मुकाबले के आसार है. 2019 के लोकसभा चुनाव में ओम बिरला ने रामनारायण मीणा को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था. इस बार उन्हें गुंजल से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

190 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है कांग्रेस

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अबतक 190 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को तीन उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी. कांग्रेस ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणी की थी. जबकि दूसरी सूची में 43 और तीसरी सूची में 56 उम्मीदवार घोषित किए थे. बता दें, 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. मतगणना चार जून को होगी. भाषा इनपुट के साथ

पढ़ें और खबरें:

Maharashtra Politics: ‘केजरीवाल अब पहले से ज्यादा खतरनाक’, संजय राउत का बयान- केंद्र पर किया तीखा हमला

Today News Wrap: कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, बीजेपी की सूची में 20 महिला उम्मीदवार, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola