Congress: कांग्रेस को फिर लग सकता है बड़ा झटका, एक और दिग्गज नेता छोड़ सकते हैं पार्टी! बीजेपी के संपर्क में मनीष तिवारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2024 4:59 PM
Photo: ANI, X
Congress: लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, और कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है. बीते कुछ दिनों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच खबर है कि कांग्रेस […]
Congress: लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, और कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है. बीते कुछ दिनों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी भी बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. सियासी गलियारों में उनके भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है.
क्या कांग्रेस से नाराज है मनीष तिवारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मनीष तिवारी आगामी लोकसभा चुनाव आनंदपुर साहिब की जगह लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसी सिलसिले में वो बीजेपी के संपर्क में हैं. गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके नकुल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं.
कांग्रेस को लग रहा है झटके पर झटका
गौरतलब है कि कांग्रेस को हाल के दिनों में झटके पर झटका लग रहा है. बीते दिनों महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गये. बीजेपी की टिकट में वो राज्यसभा के लिए उम्मीदवार भी बने हैं. चव्हाण से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी. कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है.
कमलनाथ थाम सकते हैं बीजेपी का दामन
गौरतलब है कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी बड़ा झटका लग सकता है. सियासी गलियारों में इस बात की हलचल तेज है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. बीते दिन कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक दो दिन में बड़ा खेला हो सकता है. कांग्रेस नेता नकुल नाथ की सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और लोगो गायब हो गया है. राजनीतिक हलकों में यह बाद जोर पकड़ रहा है कि पिता-पुत्र की जोड़ी एक साथ बीजेपी का दामन थाम सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










