Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, यहां चलेगी शीतलहर, आया 10 जनवरी तक का मौसम अपडेट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jan 2026 1:59 PM
7 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल (Photo: PTI)
Kal ka Mausam : मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 7 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड डे जैसी स्थिति नजर आ सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 6 से 7 जनवरी तक 6 जनवरी को मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.
Kal ka Mausam : 8 और 9 जनवरी को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के तटवर्ती और आंतरिक क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना जताई गई है. 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना है.
बंगाल में ठंड बढ़ने के आसार
आईएमडी ने कहा कि कोलकाता में मंगलवार को जनवरी का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. अगले दो दिनों में दक्षिणी पश्चिम बंगाल में ठंड और बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी जिलों में शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है, वहां बुधवार और गुरुवार को तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है.
झारखंड में और बढ़ेगी ठंड
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले दो दिनों में झारखंड में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक घट सकता है. इसके बाद तीसरे दिन से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. सुबह के समय घना कोहरा रहने से विजिबिलिटी कम होगी और सड़कों पर सावधानी बरतनी होगी. शाम को कुहासा, ठंडी हवा और बढ़ी हुई नमी के कारण ठंड का असर बढ़ सकता है.
पछुआ हवा चलने से ठंड का असर बढ़ेगा बिहार में
बिहार में ठंड चरम पर है, जहां कोल्ड डे जैसी स्थिति के साथ घना कोहरा भी है. मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 जनवरी को राज्य में कोल्ड डे जैसी ठंड बनी रहेगी. पछुआ हवा चलने से ठंड का असर बढ़ा रहेगा.
यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather: राजस्थान में अभी और पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, चलेगी शीतलहर
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में लगातार कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आने वाले दिनों में अनेक जगह सुबह के समय घना कोहरा एवं शीत दिवस दर्ज होने की संभावना है.
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. आसमान में बादल छाए नजर आ सकते हैं. सुबह के समय कोहरा कुछ इलाकों में नजर आ सकता है.
कश्मीर में हल्की बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई और इलाके में ठंड फिर से बढ़ गई है. आईएमडी ने मंगलवार को उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके बाद 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने लेकिन बादल छाए रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










