Kal ka Mausam : महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बारिश, 28 दिसंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2025 2:17 PM
जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम (Photo: PTI)
Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 27 दिसंबर तक जबकि उत्तर प्रदेश में 23 के अलावा 25 से 28 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. इससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23, 27 और 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 22 और 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत का मौसम
अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है. अगले दो दिनों तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. अगले 24 घंटों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. फिर तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.
महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
गुजरात का मौसम कैसा रहेगा
अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद फिर न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 24 दिसंबर से गिरेगा पारा
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से 24 दिसंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. वहीं राज्य के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है.
इन राज्यों में कोहरा छाने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 27 दिसंबर तक और उत्तर प्रदेश में 23 के बाद 25 से 28 दिसंबर तक रात और सुबह घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 27 दिसंबर तक जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 22 से 27 दिसंबर तक कोहरे की संभावना है. इसके अलावा बिहार, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर-पूर्वी भारत में भी अलग-अलग तारीखों में कोहरा रहने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










