Rajasthan Weather: सावधान! अगले 3 दिन पड़ेगी जोरदार ठंड, अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Jan 2026 9:00 AM

विज्ञापन

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : मकर संक्रांति तक राजस्थान में राहत के आसार नहीं हैं. जयपुर, सीकर और चूरू में तापमान जमाव बिंदु के पास है. कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में अनेक कई शीतलहर की चपेट में इन दिनों हैं. राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है. आगामी 1-2 दिन प्रदेश के कुछ भागों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कई जगह शीतलहर जारी रह सकती है. इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के उत्तरी भागों में एक से 2 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है. कहीं–कहीं शीतलहर चल सकती है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होगी. इसलिए मौसम विभाग ने सलाह दी है कि गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें.

ठंड की वजह से स्कूलों में कर दी गई छुट्टी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक पहले से ही छुट्टी घोषित की जा चुकी है. हाई क्लास के बच्चों की छुट्टी 8 जनवरी तक ही थी, जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया है. वहीं, भीलवाड़ा और राजसमंद में भी पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को 10 जनवरी तक की छुट्टी दी गई है. पाली जिले में पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए 12 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam: और कांपेंगे झारखंड के लोग, कब मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग ने बताया

यहां भी 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित

राजस्थान के हनुमानगढ, सीकर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, भरतपुर के अलावा झुंझुनूं, कोटपूतली बहरोड़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर और बालोतरा में भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. इस वजह से इन जिलों में क्लास 1 से लेकर 8 वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक है. वहीं नागौर, राजसमंद, बाड़मेर, बूंदी, दौसा, पाली, भीलवाड़ा और भरतपुर में छुट्टियां बढ़ा दी गई है. श्रीगंगानगर में पहले से ही 12 जनवरी तक अवकाश घोषित जिला स्तर पर किया जा चुका है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola