ePaper

Chhattisgarh News : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा CRPF कैंप, रितेश ने आखिर AK-47 से क्यों चलाई गोली ?

Updated at : 08 Nov 2021 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh News : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा CRPF कैंप, रितेश ने आखिर AK-47 से क्यों चलाई गोली ?

Chhattisgarh : बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी.

विज्ञापन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी. घटना सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है. घटना में चार जवानों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि फायरिंग एके-47 से चलाई गई है. हालांकि जवान ने अपने साथियों पर गोली क्यों चलाई इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

फायरिंग के बाद आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. इस संबंध में सूबे के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी. घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं.

Also Read: Chhattisgarh News: सुकमा में जवान ने एके-47 से बरसाईं गोलियां, चार जवानों की मौत, तीन घायल
एके-47 राइफल से फायरिंग

आगे सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी दी गई है कि सोमवार तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी. इस घटना में सात जवान घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए. अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम​ जिले के अस्पताल ले जाया गया. डॉक्‍टरों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है.

आरोपी जवान से पूछताछ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है. उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola