खालिस्तानी समर्थकों पर केन्द्र सरकार सख्त, NIA को दिया उच्चायोग पर हमले की जांच का जिम्मा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jun 2023 1:18 PM
एनआईए कनाडा और अमेरिका में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी तत्वों के हमलों की जांच करेगी. मार्च 2023 में कनाडा और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस की सेपेशल सेल ने यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. फिलगाल मामला एनआईए को दे देया गया है.
बीते दिनों अमेरिका और कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले की जांच को लेकर भारत सरकार एक्शन में आ गई है. इसी कड़ी में दोनों उच्चायोग में हुए हमले की जांच का जिम्मा सरकार अब नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को दे रही है. गौरतलब है कि खालिस्तान की मांग को लेकर इसके लंबे समय से इसके समर्थक आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में इसके समर्थकों विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास को निशाना बनाया था. जिसके बाद भारत सरकार ने हमले की जांच का जिम्मा एएनआई को सौंप देने का फैसला किया है.
बता दें, इसी साल मार्च महीने में कनाडा और अमेरिका स्थित इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था. घटना को लेकर भारत में केस भी दर्ज हुआ है. दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने मामला दर्ज किया था. इसके बाद केस को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दिये गए थे. इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज हुई हैं.
NIA to investigate the Khalistani elements' attacks on Indian High Commission in Canada and the US. FIRs were registered under UAPA by Delhi Police Special Cell regarding the March 2023 attack in Canada & San Francisco (US). The case has been transferred to NIA: Delhi Police…
— ANI (@ANI) June 17, 2023
NIA ने प्रदर्शन करने वालों की पहचान के लिये मांगी मदद
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर में तोड़फोड़ की जांच के संबंध में बीते दिनों पांच वीडियो जारी किया था. साथ ही एनआईए ने हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों की पहचान के लिए आम आदमी से मदद की अपील की थी. सीसीटीवी से लगभग दो घंटे के फुटेज को एनआईए ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया और लिंक को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा भी किया है.
Also Read: अमेरिका में पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन! अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवा दिया यह नाम, देखें वीडियो
क्या है पूरा मामला
दरअसल खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने लंदन में इसी साल के 19 मार्च को भारतीय उच्चायोग परिसर में तोड़फोड़ की और तिरंगा उतारने का प्रयास किया था. घटना के बाद गृह मंत्रालय ने मामले को एनआईए को सौंप दिया था. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से इस साल अप्रैल में ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद केस को एनआईए को सौंपने का फैसला किया गया.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










