अमेरिका में पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन! अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवा दिया यह नाम, देखें वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jun 2023 12:20 PM
राघवेंद्र ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने 2016 के नवंबर में यह नंबर प्लेट वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक प्रेरणा हैं. वह मुझे देश के लिए, समाज के लिए, दुनिया के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं.
पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंद किये जाने वाले नेताओं में शुमार हैं. कई बार तो रैकिंग में वो नंबर वन भी रह चुके हैं. पीएम मोदी अगले सप्ताह अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं. अमेरिका में भी पीएम मोदी के एक से बड़े एक फैन हैं. अमेरिका में उनका एक ऐसा फैन भी है जिसने अपनी गाड़ी का नंबर प्लेट को ही पीएम मोदी के नाम से दर्ज करा दिया है. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक का नाम राघवेंद्र हैं. उनकी कार का नंबर प्लेट NMODI के नाम से दर्ज है.
#WATCH | A 'fan' of PM Narendra Modi flaunts "NMODI" car number plate in Maryland, USA pic.twitter.com/AO5WRwdGoa
— ANI (@ANI) June 17, 2023
पीएम मोदी को अपनी प्रेरणा मानते हैं राघवेंद्र
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राघवेंद्र ने बताया कि उन्होंने 2016 में यह नंबर प्लेट वापस ली थी. राघवेंद्र का कहना है कि नरेंद्र मोदी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. पीएम मोदी के अमेरिका आगमन पर पूरे अमेरिका के साथ-साथ राघवेंद्र भी बेहद खुश हैं. राघवेंद्र का कहना है कि उन्हें पीएम मोदी के आने का बेसब्री से इंतजार है.
राघवेंद्र ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने 2016 के नवंबर में यह नंबर प्लेट वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक प्रेरणा हैं. वह मुझे देश के लिए, समाज के लिए, दुनिया के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं. पीएम मोदी यहां आ रहे हैं इसलिए मैं स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
#WATCH | "I took this plate back in 2016, November. Narendra Modi is an inspiration to me. He inspires me to do something good for the nation, for society, for the world. PM Modi is coming here so I'm eagerly waiting to welcome him," says Raghavendra pic.twitter.com/CMRHNdUuYU
— ANI (@ANI) June 17, 2023
आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका जा रहे हैं पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी अगले सप्ताह अमेरिका जा रहे हैं. पीएम मोदी के आगमन को लेकर शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने उनके स्वागत में वीडियो संदेशों की एक श्रृंखला जारी की है. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 जून से 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे. जो बाइडन और उनकी पत्नी 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी करेंगे. मोदी 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. वह 23 जून को वाशिंगटन में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर और रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में देशभर से आए भारतीय-अमेरिकियों की सभा को भी संबोधित करेंगे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










