Video Viral: ऊंट ने की बाइक की सवारी, देखें वीडियो

camel ride on bike
Video Viral: ऊंट ने बाइक की सवारी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल हो रहा है.
Video Viral: संत कबीर की पंक्ति “कबीरा इस संसार में भांति-भाति के लोग” का मतलब इस वायरल वीडियो को देखकर बखूबी समझा जा सकता है. वीडियो में दो युवक अपनी बाइक पर ऊंट को बैठाकर सैर पर निकल पड़े हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह मजेदार और अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखाया गया है कि दो युवक एक बाइक पर सवार हैं, उन्होंने अपनी बाइक के बीच में ऊंट को बैठा रखा है. ऊंट के पैरों को रस्सी से उसकी गर्दन के पास बांध दिया गया है, जिससे वह स्थिर रह सके. हैरानी की बात यह है कि इस अजीबोगरीब सवारी से न तो ऊंट को कोई परेशानी हो रही है और न ही बाइक सवारों को. बाइक आराम से सड़क पर चल रही है, उनके पीछे एक अन्य व्यक्ति बाइक चलाते हुए इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रमेश मीना नाम के यूजर ने शेयर किया, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर सैकड़ों लाइक और टिप्पणियां आ चुकी हैं. एक यूजर ने लिखा, “ऊंट को बाइक पर बैठा दिया, लेकिन यह हुआ कैसे?” दूसरे ने कहा, “आज पहली बार ऊंट को बाइक की सवारी करते देखा.” वहीं, कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि जानवरों को इस तरह तंग नहीं करना चाहिए. कुछ यूजर्स ने इसे कलयुगी हास्य बताया, जहां कभी गाड़ी नाव पर तो कभी नाव गाड़ी पर देखी जा सकती है. इस वीडियो ने जहां लोगों को गुदगुदाया, वहीं यह चर्चा का विषय भी बन गया है.
इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में चिन्मय दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में कहर बरसाएंगे ट्रंप! 20 जनवरी तक का अल्टीमेटम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




