By-Election 2025 : इन 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को, 23 जून को रिजल्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 May 2025 9:56 AM
By-Election 2025
By-Election : 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है. मतदान 19 जून को होंगे जबकि 23 जून को रिजल्ट आएगा.
By-Election 2025 : देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 19 जून को होंगे. इसमें गुजरात की कडी और विसावदर, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना वेस्ट और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट शामिल हैं. चुनाव परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे.
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, गुजरात में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा. गुजरात में कडी सीट पर उपचुनाव विधायक करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी के निधन के कारण आवश्यक हो गया है. राज्य में विसावदर सीट पर उपचुनाव मौजूदा सदस्य भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे के कारण हो रहा है.
केरल में पी.वी. अनवर के इस्तीफे की वजह से नीलांबुर सीट पर उपचुनाव होगा, जबकि पंजाब की लुधियाना सीट पर मौजूदा सदस्य गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण उपचुनाव होगा. पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण आवश्यक हो गया है.
लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. अभी तक बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










