Live Updates

Breaking News : शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक लाइव में मांगी लोगों से दुआएं

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in india) के मामले 29 लाख के पार चले गये हैं. वहीं रूस अगले सप्ताह से 40 हजार लोगों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करेगा. इधर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (pranab Mukherjee health ) की सेहत में गुरुवार को थोडा सुधार नजर आया. झारखंड के साहिबगंज में 4.3 तीव्रता का भूकंप (jharkhand earthquake) आज दोपहर करीब 12 बजे महसूस किया गया. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

विज्ञापन

शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी. उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपने लिए दुआ करने को कहा. साथ ही उन्हें सावधान रहने को कहा.

https://www.facebook.com/100926186657211/videos/3077361719028311

चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी किया

चुनाव आयोग ने आज कोरोना काल में होने वाले चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है. कोरोना काल में उम्मीदवार नामांकन ऑनलाइन फाइल करेंगे और मास्क लगाकर करना होगा वोट. गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होना है.

दिल्ली ED हेडक्वार्टर पहुंची हैं सुशांत सिंह की बहन प्रियंका

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका दिल्ली ईडी हेडक्वार्टर पहुंची. यहां उनका बयान दर्जकिया जा रहाहै.

साहिबगंज में 4.3 तीव्रता का भूकंप

झारखंड के साहिबगंज में 4.3 तीव्रता का भूकंप आज दोपहर करीब 12 बजे महसूस किया गया.

11 सितंबर को राज्यसभा का उपचुनाव

अमर सिंह के निधन के बाद खाली सीट पर 11 सितंबर को राज्यसभा का उपचुनाव होगा.

कोलकाता के ACP उदय शंकर बनर्जी का निधन

कोलकाता (सेंट्रल डिवीजन) के ACP उदय शंकर बनर्जी का निधन हो गया है. वो कोरोना के चलते एक अस्पताल में उपचाराधीन थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola