Breaking News : श्रीनगर के अवंतीपोरा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला
Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल (west bengal news) में चुनावी सरगर्मी तेज है. भाजपा (BJP) में शामिल हुए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty ) आज पहली बार बंगाल में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे. इधर कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India,Lockdown) देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर कोरिया ने जापान के पास समुद्र में दो बलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. दमोह के एक बस स्टैंड में आग लगने से सात बसें जल गईं. भारत- पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज जल्द हो सकती है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
श्रीनगर के अवंतीपोरा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला
श्रीनगर के अवंतीपोरा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला किये जाने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन जवान घायल हुए हैं.
सचिन वाजे को एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया
सचिन वाजे को एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया
बंगाल में ना मां सुरक्षित है, ना माटी और ना मानुष
पश्चिम बंगाल के जॉयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ममता दीदी ने जब पहला चुनाव लड़ा था उस समय मां, माटी, मानुष की सुरक्षा की बात कही थी. 10 वर्षों का समय गुजरा है, बंगाल में ना मां सुरक्षित है, ना माटी और ना मानुष.. ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर रखे हैं, उनके भाषण में भी हिंसा होती है. उन्होंने कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है. 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है.
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में उनके स्थानांतरण को चुनौती दी और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की.
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाहर फायरिंग
बदमाशों ने अपने साथी को छ़ुड़ाने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाहर फायरिंग की है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के मारे जाने की खबर है जबकि दूसरा घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि बदमाश अपने साथी को छ़ुड़ाकर ले गये.
हर किसान के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम भाजपा करेगी : अमित शाह
पुरुलिया में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है तो हर किसानों के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम भाजपा करेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए