Breaking News : झारखंड की 9 कोयला खदानों की नीलामी पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 बिहार के darbhanga में निर्दलीय प्रत्याशी रवीन्द्र नाथ सिंह को अपराधियों ने बीती रात गोली मार दी. दिवाली में भी जेल में ही रहेंगे लालू यादव, अब 27 नवंबर को उनकी जमानत पर होगी सुनवाई. जम्मू कश्मीर के पंपोर एनकाउंटर में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है जबकि, एक सरेंडर कर दिया है. भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बैठक हुई. US Election 2020 ट्रंप ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप, कहा- वैध मतों की गिनती करते हैं तो आसानी से जीत जाता. झारखंड में अब बसों में जितनी सीट होंगे उतने यात्री बैठ सकेंगे, इसके अलावा भाड़ा भी घटेगा. हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
सुप्रीम कोर्ट से अर्नब गोस्वामी को मिली बड़ी राहत, अभी नहीं होगी गिरफ्तारी
विशेषाधिकार हनन मामले में सुप्रीम कोर्ट से अर्नब गोस्वामी को बड़ी राहत मिली है अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
झारखंड की 9 कोयला खदानों की नीलामी पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
झारखंड की 9 कोयला खदानों की नीलामी पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
एमएम नरवणे ने नेपाल प्रधानमंत्री केपी ओली से मुलाकात की
काठमांडू: सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नेपाल प्रधानमंत्री केपी ओली से उनके घर (बालुवाटार) पर मुलाकात की.
ताहिर हुसैन को पार्षद के तौर पर अयोग्य घोषित करने के फैसले पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगाई
पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा ताहिर हुसैन को पार्षद के तौर पर अयोग्य घोषित करने के फैसले पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगाई.
केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में कहा
केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग आज से काम करना शुरू कर देगा. न्यायालय ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण युक्त धुंधन हो. न्यायालय ने प्रदूषण संबंधी याचिकाओं पर दिवाली की छुट्टी के बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए