ePaper
Live Updates

Breaking News: ट्विटर ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अकाउंट किया सस्पेंड

Updated at : 15 May 2024 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: ट्विटर ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अकाउंट किया सस्पेंड

Breaking News Live Updates : कर्नाटक के शिमोगा में डाइनामाइट ले जा रहे ट्रक में धमाका, 8 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख. लालू के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज झारखंड हाइकोर्ट में होगी सुनवाई, इधर लालू की तबीयत भी खराब हो गई है. मिजोरम में आज से खुलेंगे स्कूल, शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:15 PM. 22 Jan 219:15 PM. 22 Jan

ट्विटर ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अकाउंट किया सस्पेंड

9:15 PM. 22 Jan 219:15 PM. 22 Jan

ममता ने जगमोहन डालमिया की विधायक बेटी वैशाली को TMC से निकाला

पश्चिम बंगाल में जारी खींचतान के बीच आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जगमोहन डालमिया की विधायक बेटी वैशाली डालमिया को तृणमूल कांग्रेस से निकाल दिया है.

9:15 PM. 22 Jan 219:15 PM. 22 Jan

26 जनवरी से हरियाणा के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी हो जायेंगे तंबाकू फ्री

हरियाणा के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी 26 जनवरी से तंबाकू फ्री हो जायेंगे. विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संस्थानों के कैंपस में स्लोगन लिखे जायेंगे और तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करने के लिए विभिन्न कदम भी उठाये जायेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह बात कही.

9:15 PM. 22 Jan 219:15 PM. 22 Jan

ड्रग्स मामले में मुंबई में चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के ठीकानों पर रेड

ड्रग्स मामले में एनसीबी की टीम ने चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के पांच से छह ठीकानों पर छापेमारी की है और ड्रग्स और इलेक्ट्रानिक सबूतों को जब्त किया है. मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि डोंगरी इलाके में छापेमारी की गयी है. सलमान नासिर पठान को पकड़ा गया है. वह चिंकू पठान का सहयोगी है.

5:50 PM. 22 Jan 215:50 PM. 22 Jan

Bjp नेता शुभेंदु अधिकारी का दीघा में रोड शो शुरू

Bjp नेता शुभेंदु अधिकारी बंगाल के दीघा में रोड शो कर रहे हैं. वे हाल ही में टीएमएसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

ग्राउंड फ्लोर पर होंगे मतदान केंद्र

बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि, इस बार सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे. यह दिव्यांगों और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया है. आयोग ने यह भी कहा कि, पश्चिम बंगाल में 78,903 मतदान केंद्र थे. अतिरिक्त मतदान केंद्र 22,887 होंगे. यानी अब कुल 1,01,790 मतदान केंद्र होंगे.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

सुरक्षित वोटिंग  की अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बंगाल चुनाव को लेकर पीसी की, जिसमें उन्होंने कहा कि, राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद ज्यादातर दलों ने कहा कि चुनावों में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ की तैनाती की जाए और पोलिंग स्टेशन पर वीडियोग्राफी हो ताकि सुरक्षित वोटिंग हो सके.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

गायक नरेंद्र चंचल का निधन

देश के जाने माने गायक नरेंद्र चंचल का निधन, सर्वप्रिय विहार स्थित आवास में ली अंतिम सांस

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के असर से सात लोग बीमार

महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित एक संयंत्र में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के असर से सात लोग बीमार. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

20 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

पीएम मोदीू ने कहा- वाराणसी में प्रथम चरण में 20 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

महानगर पालिका बिल्डिंग में आग

महाराष्ट्र के नासिक स्थित महानगर पालिका बिल्डिंग में आग लग गई, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

चुनाव आयोग ने की पीसी 

बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि कई दलों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये हैं, कई दलों ने वीडियोग्राफी कराने की भी मांग की है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

राजीव बनर्जी ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के वन मंत्री राजीव बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है- पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका

केंद्र ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया है कि यूपीएससी के लिए कोई अतिरिक्त प्रयास उन उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा जिन्होंने अक्टूबर में अपना अंतिम प्रयास किया था और कोरोना के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

0.5 लाख लाभार्थियों को मिली वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के छठें दिन तक भारत में लगभग 10.5 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

इनोवेशन वोकल फॉर लोकल को नई ताकत देते हैं

पीएम मोदी ने कहा- ग्रास रूट इनोवेशन वोकल फॉर लोकल को भी नई ताकत देते हैं. ये इनोवेशन स्थानीय समस्याओं को सुलझाने में काम आ रहे हैं. जिससे विकास के नए द्वार खुल रहे हैं.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

देश के फ्यूचर के लिए भी काम करें छात्र

असम के तेजपुर विश्वविद्यालय का 18वें दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी में कहा- छात्र अपने लिए ही नहीं देश के फ्यूचर के लिए भी काम करें

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं अध्यक्षता.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

पाल को एक मिलियन कोरोना वैक्सीन की डोज

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, भारत ने नेपाल को एक मिलियन कोरोना वैक्सीन की डोज दी है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

कोरोना का नये आंकड़े 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,545 नए मामले सामने आये हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,25,428 हो गई है. 163 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,032 हो गई है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने ली कोरोना वैक्सीन

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने चेन्नई में ली कोरोना वायरस की वैक्सीन

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

आईटीओ के पास एक इमारत में लगी आग

दिल्ली के आईटीओ के पास एक इमारत में लगी आग, आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर दमकल की लगभग 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

वाराणसी में वैक्सीन लगवाने वालों से आज बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और टीके लगाने वालों के साथ संवाद करेंगे.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

सीएम येदियुरप्पा ने दिये जांच के आदेश

शिमोगा धमाके में हुई मौतों पर सीएम बीएस येदियुरप्पा ने संवेदना जताई है, साथ ही इस धमाके की जांच के भी आदेश दिये है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

हाईकोर्ट में सुनवाई 

लालू के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई है.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

लालू की बिगड़ी तबीयत

रांची के रिम्स में इलाजरत चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है. लालू यादव को गुरुवार की शाम सांस लेने में परेशानी होने लगी. जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स की टीम ने जांच किये, तो उनका ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया. इस दौरान कोरोना जांच भी किया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में निमोनिया के लक्षण दिख रहे हैं.

2:45 PM. 22 Jan 212:45 PM. 22 Jan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर जताया शोक

इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि, शिवमोगा में जानमाल के नुकसान से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं साथ ही जल्द हा घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करना हूं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.

7:47 AM. 22 Jan 217:47 AM. 22 Jan

कर्नाटक के शिमोगा में धमाका

कर्नाटक के शिमोगा जिले में गुरूवार की रात बड़ा हादसा हो गया. शिवमोगा जिले में विस्फोटकों से भरे ट्रक में धमाका हो गया जिससे 8 लोगों की मौत हो गयी है. धामाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए और पास के गांवों की सड़क भी टूटने की भी खबर सामने आ रही है. आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए.

7:47 AM. 22 Jan 217:47 AM. 22 Jan

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola