Breaking News : भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल 10.3% की गिरावट का अनुमान
Breaking News LIVE : देश के बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (Online Banking Services) आज ठप हो चुकी हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (kolkata blast) के बेलाघाट इलाके में धमाका की खबर है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. उपचुनाव (by election 2020) को लेकर भी जुबानी जंग तेज है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल 10.3% की गिरावट का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल 10.3% की गिरावट का अनुमान लगाया है.
नीतीश कुमार कल बांका में एक रैली के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार कल बांका में एक रैली के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग
लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगाई. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
‘बिहार में देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच’
कोरोना संकट को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि 15 लाख लोगों को कोरेंटिन सेंटर में रखा गया. मरीजों के इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है. कोरोना संकट से निपटने का हर इंतजाम किया गया है. देश में सबसे ज्यादा जांच बिहार में हो रही है.
‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’
वर्चुअल रैली के दौरान बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में ‘मुंबई में का बा’ की तर्ज पर कहा ‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए