Breaking News : फादर स्टेन स्वामी को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : चारा घोटाला में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो LALU YADAV को जमानत मिली. Bihar की राजधानी पटना में रामविलास पासवान (ram vilas paswan passed away) का अंतिम संस्कार होगा. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में कमी नजर आ रही है. मणिपुर के कामजोंग में भूकंप के झटके महसूस किये गये. West Bengal पुलिस के एक्शन के खिलाफ आज BJP का मार्च है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

फादर स्टेन स्वामी को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत भेजा गया

माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार 82 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. स्वामी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार शाम रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था.

जेल में ही रहेंगे

झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले में चाईबासा कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव को जमानत दी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एक अन्य मामले में सजायाफ्ता होने कारण फिलहाल जेल में ही रहेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे पटना लाया जाएगा

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा.

अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल को दिया गया

रामविलास पासवान के निधन के बाद उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया.

बोले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण- बिहार में भाजपा-जदयू की हार जरूरी

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट करके कहा है कि अगर बिहार और देश को महिला, दलित और अल्पसंख्यक पर अत्याचारों से बचाना है; अगर किसानों को अडानी, अंबानी से बचाना है. अगर युवाओं को नौकरियां दिलवानी है.अगर न्यायपालिका, इलेक्शन कमिशन, मीडिया को सुधारना है. अगर लोकतंत्र बचाना है. तो इसकी शुरुआत बिहार में भाजपा/जेडीयू की हार से होगी.

लालू प्रसाद को दो लाख रुपये जमा भी करने का आदेश

बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद को दो लाख रुपये जमा भी करने का आदेश मिला है

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola