Breaking News : UN में पाक पीएम इमरान का भाषण शुरू होते ही भारतीय प्रतिनिधियों ने किया वाकआउट
Breaking News LIVE Today : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बार कोविड-19 संकट के बीच बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. राज्य में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि, 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. भारत में भी मामले 58 लाख के पार चले गये हैं. इधर, कृषि बिल के विरोध (Kisan Bill 2020 Protest) कर रहे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में आज किसानों ने देशव्यापी हड़ताल (nationwide bandh) का आह्वान किया है. भारत-चीन तनाव पर (India china face off LAC) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम हूं. सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Sushant Case/NCB) की कार्रवाई जारी है. एनसीबी के समन के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीती रात मुंबई पहुंच गयीं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की तबीयत और बिगड़ गयी है. बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
“सशक्त महिला, सक्षम महिला” पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा
“सशक्त महिला, सक्षम महिला” पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- अभी महिलाओं को बारहवीं पास करने पर 10000 रु. और ग्रेजुएशन पास करने पर 25000 रु. दिए जा रहे थे. अगली बार इंटर करने पर 25000 और ग्रेजुएशन करने पर 50000 बढ़ाकर दिए जाएंगे.
“युवा शक्ति बिहार की प्रगति” के बारे में बताते हुए बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा
“युवा शक्ति बिहार की प्रगति” के बारे में बताते हुए बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा उद्यमिता के विकास के लिए हम लोगों ने युवाओं को मदद देने का निर्णय लिया है. कोई युवा किसी भी तरह का उद्यम का काम करना चाहेगा उसे हम जितना इन्वेस्टमेंट है उसका न्यूनतम 50 प्रतिशत कम से कम 3 लाख मदद देंगे.
नीतीश कुमार ने स्वागत किया
बिहार चुनाव की घोषणा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है.
बिहार चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने कहा, जनता ‘कुशासन’ से चाहती है छुटकारा
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिहार की जनता भाजपा एवं जदयू के ‘कुशासन’ से छुटकारा चाहती है और महागठबंधन सकारात्मक एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उम्मीद जताई कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए समान विचारधारा वाले सभी दल इस चुनाव में भाजपा-जदयू के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे.
लालू प्रसाद ने अपने अनोखे अंदाज में किया ट्वीट
विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा किये जाने के साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद ने अपने अनोखे अंदाज में ट्वीट किया है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा है, उठो बिहारी, करो तैयारी. जनता का शासन अबकी बारी. बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा और अब जनता का राज होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए