Live Updates

Breaking News : अनिल विज कोरोना पॉजिटिव, तीसरे चरण के ट्रायल में लिया था कोवैक्सीन का डोज

Published at :15 May 2024 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News : अनिल विज कोरोना पॉजिटिव, तीसरे चरण के ट्रायल में लिया था कोवैक्सीन का डोज

Breaking News Live Today 5 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) अब भी जारी है. किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है. इधर देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. वैक्सीन को लेकर भी चर्चा तेज हो गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में संकेत दिये कि अगले कुछ सप्ताह में देसी वैक्सीन उपलब्ध होंगे. पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है. पारा लगातार गिरता जा रहा है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

अनिल विज कोरोना पॉजिटिव, कोवैक्सीन का लिया था डोज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. मालूम हो उन्होंने 20 नवंबर को कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल में वॉलेंटियर के तौर पर वैक्सीन का डोज लिया था.

24 घंटे में कोरोना के 36,652 नये मामले, 512 की मौत

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 36,652 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,08,211 हो गयी है. जबकि 24 घंटे में 512 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गयी है. देश में अब तक कोरोना से 1,39,700 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अब देश में कोरोना के 4,09,689 एक्टीव केस रह गये हैं.

कर्नाटक बंद : सौ से अधिक हिस्ट्रीशीटर हिरासत में

कन्नड़ समर्थक संगठनों ने आज मराठा विकास प्राधिकरण (एमडीए) के गठन के खिलाफ बंद बुलाया है. बंद के मद्देनजर करीब 100 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लिया गया है. फिल्म निर्माता सा रा गोविंदू, कर्नाटक रक्षा वेदिके के विभिन्न धड़ों, ओला-उबर ड्राइवर एसोसिएशन और कुछ ऑटो रिक्शा यूनियनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है. हालांकि सरकारी कार्यालय, होटल, बस सेवा और मेट्रो सेवाएं खुली रहेंगी. बंद के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा को बढ़ा दिया है. बेंगलुरु में लगभग 14 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

जडेजा के सिर पर लगी चोट, टी20 सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा के सिर पर गेंद लगने से चोटिल हो गये. जिसके बाद उन्हें टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है.

सरकार ने TV चैनलों के लिए जारी किया एडवाइजरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने निजी टीवी चैनलों को लेकर एक एडवाइजरी (advisory for TV channels) जारी की है. जिसमें ऑनलाइन गेमिंग पर भ्रामक विज्ञापनों (Misleading advertisement on online gaming) को लेकर चिंता व्यक्त की गयी है. सरकार ने शुक्रवार देर रात जारी एडवाइजरी में सभी निजी टीवी चैनलों से कहा कि वे आय के अवसर या वैकल्पिक रोजगार विकल्प के तौर पर ऐसे विज्ञापन दिखाने से बचें.

किसानों ने 8 को बुलाया भारत बंद, केंद्र के साथ आज पांचवें दौर की बातचीत

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है. आज सरकार के साथ पांचवें दौर की बातचीत है. दूसरी ओर किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola