Breaking News LIVE: सिंगर भूपेंद्र सिंह का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Latest Updates: जम्मू-कशमीर के राजौरी में दो और जम्मू में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़. श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

सिंगर भूपेंद्र सिंह का निधन

सिंगर भूपेंद्र सिंह का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया.

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा हादसा

उत्तराखंड के देवप्रयाग थाना क्षेत्र के कौड़ियाला के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई है. बस केदारनाथ से हरिद्वार जा रही थी. बस में कुल 33 यात्री सवार थे. यात्रियों में 2 बच्चों समेत 21 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली में कोरोना के 378 नये मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 378 नए मामले सामने आए और 464 लोग ठीक हुए. पिछले 24 घंटों में ही कोरोना से 2 लोगों की मृत्यु हुई. दिल्ली में अभी एक्टिव मामले 1,886 हैं और पॉजिटिविटी दर 6.06% है.

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजीररेक्टर ने बाताय कि भूकंप की तीव्रता 4.8 रही. अभी तक इसके नुक्सान को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है.

नवनियुक्त पैनल से मुलाकात नायडू ने की मुलाकात

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज अपने आवास पर उपसभापति हरिवंश और राज्यसभा के उपाध्यक्षों के नवनियुक्त पैनल से मुलाकात की

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

राजौरी में दो और जम्मू में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है. जम्मू में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी मॉड्यूल जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में बनाया गया जिसका मास्टरमाइंड फैसल मुनिर है. इसके साथ 4-5 और लोगों का गिरोह है जिसमें से 2 की गिरफ़्तारी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola