Live Updates

Breaking News : सुप्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल का कोरोना से निधन, एम्स में थे भरती

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Today 9 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) अब भी जारी है. 8 दिसंबर का भारत बंद भी सफल रहा, जिसे करीब 24 राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला. आज सरकार के साथ पांचवें दौर की बात है. इधर देश में कोरोना वायरस के संक्रमण में पांच महीने बाद कमी दर्ज की गयी है. वैक्सीन को लेकर तैयारियां भी तेज हैं. पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है. पारा लगातार गिरता जा रहा है. आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी का कहर जारी है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

सुप्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल का कोरोना से निधन, एम्स में थे भरती

साहित्यकार मंगलेश डबराल का कोरोना से निधन हो गया है वे पिछले कुछ दिनों से एम्स में भरती थे.

बुद्धदेव भट्टाचार्य का हाल जानने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं. उन्हें आज सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भरती कराया गया था.

राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

कृषि बिल के मसले पर आज विपक्ष के पांच नेता जिनमें राहुल गांधी और शरद पवार भी शामिल हैं राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंच गये हैं.

58.5 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की जायेगी ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’

58.5 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की जायेगी ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’

कैबिनेट का फैसला PM- Wi-fi सेंटर खोलेगी सरकार, नहीं लगेगा कोई फीस

कैबिनेट का फैसला PM- Wi-fi सेंटर खोलेगी सरकार, नहीं लगेगा कोई फीस

अगर रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास हुए, तो खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर अब तक कोई खबर नहीं आयी है, जबकि टीम इंडिया को 17 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेलना है. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के हवाले से दी है. कि अगर रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट में पास होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं. मालूम हो चोट की वजह रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola