Breaking News: सोनाली फोगाट के परिवार से मिले CM खट्टर, बोले- CBI जांच के लिए गोवा सरकार को लिखेंगे पत्र
Breaking News: सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,520 नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की सुबह आंकड़े जारी किए. इससे पहले. शुक्रवार को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,256 नए मामले सामने आए थे. देश-दुनिया की सभी ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.
सोनाली फोगाट मामले में रेस्तरां मालिक, मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा में नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या के सिलसिले में शनिवार को एक रेस्तरां के मालिक और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक गिरफ्तार किये गये लोगों की कुल संख्या बढ़ कर चार हो गई है.
गुजरात में बोले पीएम मोदी, खादी की अनदेखी के चलते बुनकरों की स्थिति खराब हुई
गुजरात दौरे में पीएम मोदी ने कहा, आजादी के बाद खादी की अनदेखी की गई जिसके चलते देश में बुनकरों की स्थिति खराब हुई. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संघर्ष के लिए जिस तरह खादी प्रेरणा का स्रोत बना, यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है.
पीएम मोदी ने अटल ब्रिज का किया उद्घाटन, खादी उत्सव में हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी इस समय अपने दो दिनों की गुजरात दौरे पर हैं. जहां उन्होंने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के एक नये कार्यालय भवन और साबरमती नदी पर एक फुट-ओवर ब्रिज, जिसे अटल ब्रिज से जाना जाता है, का उद्घाटन किया. इस दौरान वो खादी उत्सव में भी शामिल हुए और चरखा चलाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद खादी उत्सव में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात दौरे पर हैं. जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी ने इस मौके पर चरखा भी चलाया.
चेन्नई से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, उड़ान में हुई 6 घंटे की देरी
चेन्नई से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की खतरे के बाद हड़कंप मच गयी. जिसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार विमान को एक दूरस्थ खाड़ी में ले जाया गया. चेन्नई से लगभग 6 घंटे की देरी के बाद उड़ान का संचालन किया गया. यह जानकारी इंडिगो ने दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए