Breaking News LIVE : मुंबई पुलिस ने बुली बाई ऐप मामले में इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया
Breaking News LIVE : आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी आज पीएम मोदी से भेंट करेंगे, अरविंद केजरीवाल आज देहरादून का दौरा करेंगे, जम्मू-कश्मीर के सांबा में सेना का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार किया गया और पंजाब में बहू ने सास-ससुर को जला दिया. बाकी देश-दुनिया की अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहिए.
बुली बाई ऐप मामले में इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया
मुंबई पुलिस ने बुली बाई ऐप मामले में बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया है.
छत्तीसगढ़ में CRPF के 38 जवान कोरोना पाॅजिटिव
छत्तीसगढ़ में CRPF के 38 जवान कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. सभी जवानों को कोरेंटिन कर दिया गया है.
सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति स्थगित
बढ़ते कोविड मामलों के बीच कार्मिक मंत्रालय ने 31 जनवरी तक सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति स्थगित कर दी है.
झारखंड में कोरोना पाबंदियां बढ़ाई गयीं, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद कर दिये गये हैं. कार्यालयों में 50 प्रतिशत कार्यबल पर काम होगा जबकि
शादी-विवाह या अन्य समारोह में 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी. आठ बजे के बाद बाजार बंद हो जायेगा, रेस्तरां, बार व दवा दुकान खुले रहेंगे. लेकिन पर्यटक स्थल, जू, स्टेडियम,स्विमिंग पूल भी बंद कर दिये गये हैं.
लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे ढेर
लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया है.
समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हुआ
एनसीबी मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया है, उन्होंने कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया था इसलिए अब वे डीआरआई को रिपोर्ट करेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए