Breaking News LIVE: ईरान में भूकंप, एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : लखीमपुर हिंसाः थार जीप के ड्राइवर हरिओम मिश्रा का मोबाइल बरामद, पाकिस्तान 14 नवंबर को कराची जेल से 20 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा, कांग्रेस पार्टी बेंगलुरु में आज 12 साल बाद फिर से शुरू करेगी सदस्यता अभियान, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

ईरान में भूकंप, एक व्यक्ति की मौत

ईरान के दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत में 6.4 और 6.3 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किये गये, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

त्रिपुरा हिंसा मामले में दो महिला पत्रकारों पर केस दर्ज, हिरासत में लिया गया

त्रिपुरा पुलिस ने प्रदेश में हिंसा भड़काने वाला संदेश प्रसारित करने के आरोप में दो महिला पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा नामक दोनों पत्रकारों को हिरासत मेंलेकर पूछताछ की जा रही है. उन पर फर्जी सूचना फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप है. आईजी अरिंदम नाथ ने यह जानकारी दी है.

इतनी देर तक नहीं होगी रेल टिकट की बुकिंग

रविवार की रात 11:30 बजे से सोमवार सुबह 5:30 बजे तक ट्रेन के टिकट की बुकिंग बंद रहेगी. इस दौरान पीआरएस सेवाएं (टिकट रिजर्वेशन, ककरंट बुकिंग, टिकट रद्द कराना, पूछताछ सेवाएं आदि) पूरी तरह से बंद रहेंगी. पीआरएस सेवाओं को छोड़कर सभी पूछताछ सेवाएं निर्बाध रूप से चली रहेंगी. रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. यह घोषणा पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने आज की.

एक्सपर्ट कमेटी ने दिवाला आंकड़ों के लिए राष्ट्रीय डैशबोर्ड का सुझाव दिया

एक्सपर्ट कमेटी ने दिवाला आंकड़ों के लिए एक राष्ट्रीय डैशबोर्ड तैयार करने का सुझाव दिया है. कमेटी ने कहा है कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत दिवाला प्रक्रिया के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तत्काल आधार पर विश्वसनीय आंकड़े जरूरी हैं. आईबीसी के तहत दबाव वाली संपत्तियों का समयबद्ध तरीके से बाजार से जुड़ा समाधान किया जाता है. यह व्यवस्था पांच साल से लागू है.

रूस ने भारत को S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू की

रूस ने भारत को S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू की, पश्चिमी कमांड के पास पहला स्क्वाड्रन पहुंचने वाला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola