Breaking News : मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates : किसानों का आंदोलन 59वें दिन भी जारी. आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा हैं, ये समय एकजुट रहने का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान को लेकर अयोध्या जिला सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को भेजा समन. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

बीजेपी की रथ यात्रा के खिलाफ जनहित याचिका पर सुनवाई

कोलकाता हाई कोर्ट बीजेपी की रथ यात्रा के खिलाफ जनहित याचिका पर 9 फरवरी को सुनवाई करेगा.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा कि दिल्ली की तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है, लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल कुछ वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गनाइजेशनों द्वारा किया जा रहा है, जो किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं. हमने FIR में किसी का नाम नहीं है, यह केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है. दिल्ली पुलिस उस मामले की जांच करेगी.

PNB फ्रॉड मामले में कारोबारी मेहुल चोकसी पर कार्रवाई

PNB फ्रॉड मामले में कारोबारी मेहुल चोकसी पर कार्रवाई की गई है. ED ने उनके फ्लैट, गोल्ड, डायमंड्स अटैच किये हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंप दिया है.

कृषि बिल पर लोकसभा में हंगामा कार्यवाही छह बजे तक स्थगित

विवादों से घिरे तीनों कृषि कानूनों के मुद्दे पर कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. जब सदन फिर बैठी तो हंगामा जारी रहा और सदन को छह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola