ePaper
Live Updates

Breaking News: चंडीगढ़ में अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह के पांच तक

Updated at : 23 Jun 2021 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: चंडीगढ़ में अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह के पांच तक

Breaking News LIVE update: आगरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत. यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 300 पार के नारे के साथ मैदान में उतरेगी. सीएम योगी आज करेंगे स्वरोजगार संगम कार्यक्रम की शुरुआत. बच्चों के लिए सितंबर तक उपलब्ध हो सकता है कोवैक्सीन. झारखंड में ब्लैक फंगस महामारी घोषित. अफगानिस्तान ने आतंकी संठन तालिबान पर हिंसा का आरोप लगाया है. ईरान ने दावा किया है कि, अमेरिका ने ईरानी न्यूज वेबसाइट्स को सीज कर दिया है. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

चंडीगढ़ में अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह के पांच तक

चंडीगढ़ में अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह के पांच तक

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आये 10,066 नये मामले, 163 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आये 10,066 नये मामले, 163 लोगों की हुई मौत

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

ईडी ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार को समन भेजा

ईडी ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार को समन भेजा

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

महाराष्ट्र में डेल्टा वैरिएंट के 21 मामले मिले

महाराष्ट्र में डेल्टा वैरिएंट के 21 मामले सात जिलों से मिले.

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

झारखंड में 1 जुलाई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह बढ़ाया गया, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल

झारखंड में 1 जुलाई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह बढ़ाया गया, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

महाराष्ट्र सरकार ने 5 और 6 जुलाई को विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने 5 और 6 जुलाई को विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की घोषणा की

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

जम्मू-कश्मीर में हुए मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में हुए मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

ब्रिटेन उच्च न्यायालय ने भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने के आवेदन को खारिज किया

ब्रिटेन उच्च न्यायालय ने भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने के आवेदन को खारिज किया

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ड्रग्स मामले में NCB ने हिरासत में लिया

दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ड्रग्स मामले में NCB ने हिरासत में लिया

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

योग गुरु बाबा रामदेव ने उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

योग गुरु बाबा रामदेव ने उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

10:06 PM. 23 Jun 2110:06 PM. 23 Jun

पाकिस्तान में हाफिज सईद के घर के बाहर हुआ विस्फोट, दो की मौत

पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के घर के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 से अधिक लोग घायल हैं.

10:57 AM. 23 Jun 2110:57 AM. 23 Jun

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 मामले

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 मामले, महाराष्ट्र, एमपी, केरल और तमिल नाडु से ज्यादातर केस

10:57 AM. 23 Jun 2110:57 AM. 23 Jun

भारत में कोरोना के 50,848 नए केस

भारत में कोरोना के 50,848 नए केस, बीते 24 घंटे में 1,358 मरीजों की मौत

10:57 AM. 23 Jun 2110:57 AM. 23 Jun

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 324 अंकों की उछाल

10:57 AM. 23 Jun 2110:57 AM. 23 Jun

ओलंपिक डे पर पीएम मोदी ने ओलंपिक में शामिल सभी भारतीय को दी शुभकामनाएं

ओलंपिक डे पर पीएम मोदी ने ओलंपिक में शामिल सभी भारतीय को दी शुभकामनाएं

10:57 AM. 23 Jun 2110:57 AM. 23 Jun

135 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

जम्मू-कश्मीर के कठुआ से 135 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक तस्कर भी ढेर.

10:57 AM. 23 Jun 2110:57 AM. 23 Jun

पाकिस्तान में भूकंप के झटके

पाकिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास इस्लामाबाद के 146 किलोमीटर के दायरे में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई.

7:52 AM. 23 Jun 217:52 AM. 23 Jun

आगरा में बड़ा हादसा

आगरा में बड़े हादसे की खबर आ रही है. इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के यमुना के पुल के ऊपर देर रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में चार युवकों की मोके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

7:52 AM. 23 Jun 217:52 AM. 23 Jun

यूपी चुनाव की तैयारी

यूपी चुनाव को लकेर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक देर रात चक चलती रही. बैठक में मिशन-2022 विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप पर चर्चा हुई. इस दौरान पार्टी ने फैसला किया कि बीजेपी इस बार चुनाव में 300 प्लस के नारे के साथ उतरेगी.

7:52 AM. 23 Jun 217:52 AM. 23 Jun

तत्काल नष्ट किये जाएं आतंकियों के पनाहगाह

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि, अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए आतंकवादियों के पनाहगाहों को तत्काल नष्ट किया जाना जरूरी है. उनकी आपूर्ति शृंखला बाधित करनी होगी.

7:52 AM. 23 Jun 217:52 AM. 23 Jun

बच्चों के लिए सितंबर तक उपलब्ध हो सकता है कोवैक्सीन

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जतायी है कि बच्चों के लिए कोवैक्सीन सितंबर महीने तक उपलब्ध हो सकती है. उन्होंने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि, बच्चों पर कोवैक्सीन ट्रॉयल के दूसरे व तीसरे चरण का डेटा सितंबर तक मिल जाएगा. इसके बाद हच्चों के लिए वैक्सीन को एप्रूवल मिल सकता है. बता दें, दिल्ली एम्स में 2-17 साल तक के बच्चों में कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल चल रहा है.

7:52 AM. 23 Jun 217:52 AM. 23 Jun

झारखंड में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

झारखंड में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है. झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगायी गयी. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षत में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इस बैठक में महामारी रोग अधिनियम, 1897 तथा झारखंड महामारी रोग विनियमन, 2020 के आलोक में झारखंड महामारी रोग ब्लैक फंगस रेग्युलेशन 2021 की स्वीकृति दी गयी है.

7:52 AM. 23 Jun 217:52 AM. 23 Jun

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola