Breaking News: कोरोना से रिकवर हुए लोग वैक्सीन लेने वालों से ज्यादा स्वस्थ
Breaking News LIVE Update: कोरोनावायरस के कम होते मामलों के बीच कई राज्यों ने प्रतिबंधों में काफी छूट दी है. केंद्र सरकार लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील कर रही है. वैज्ञानिकों ने अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर के पीक पर होने की चेतावनी दी है. 19 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ पूरे मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है. परमबीर सिंह मामले में आज हाई कोर्ट में अहम सुनवाई है. महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र भी आज से शुरू हो रहा है. देश में तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन का काम हो रहा है. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कोरोना से रिकवर हुए लोग वैक्सीन लेने वालों से ज्यादा स्वस्थ
आईसीएमआर के एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कोविड से रिकवर होने के बाद अगर कोई वैक्सीन का एक डोज भी लेता है, तो वह वैक्सीन का दोनों डोज लेने वालों से ज्यादा सुरक्षित है.
देश में आज दिया गया 41.34 लाख वैक्सीन डोज, अबतक दिये गये 35.71 करोड़ डोज
देश में आज 41.34 लाख वैक्सीन डोज दिया गया. अबतक कुल 35.71 करोड़ डोज दिया जा चुका है. कोरोना से लड़ाई के लिए वैक्सीनेशन को प्रमुख हथियार बनाया गया है.
देश में अब 65 प्रतिशत की क्षमता के साथ उड़ान भरेंगी हवाई सेवाएं
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देसी हवाई सेवाओं को 65 प्रतिशत की क्षमता के साथ उड़ान भरने की इजाजत दे दी है. पहले ये 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ उड़ान भर रहे थे.
बेंगलुरू में मेट्रो सेवा बहाल
बेंगलुरू में मेट्रो सेवा सौ प्रतिशत की क्षमता के साथ बहाल कर दी गयी है. हालांकि इससे सोशल डिस्टेंसिंग नहीं हो पा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा में ग्रेनेड अटैक
जम्मू-कश्मीर के डोडा में पुलिस लाइन के निकट ग्रेनेड अटैक हुआ है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है.
महाराष्ट्र के 12 भाजपा विधायक एक साल के लिए सस्पेंड, सदन में हंगामे का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने 12 भाजपा विधायकों को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है, इनपर सदन में हंगामे का आरोप है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए