Breaking News LIVE: राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के हेड कोच
Breaking News LIVE: भारत और यूके के एनएसए की बैठक आज, नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर होगी बात. अयोध्या में आज दीपोत्सव, साढ़े सात लाख दीपों से होगा जगमग. बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आकाश कुमार सेमीफाइनल में पहुंचे. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के हेड कोच
पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है. वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सीरीज में टीम इंडिया के कोच होंगे. यह जानकारी बीसीसीआई की ओर से दी गयी है.
दिवाली से पहले 8 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ का दरबार
उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर को दिवाली के लिए 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया है.
Covaxin को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली
भारत में विकसित और निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मान्यता मिल गयी है. अब इसका निर्यात भी हो सकेगा और कोवैक्सीन लगवाने वाले लोग विदेशों की यात्रा भी कर पायेंगे.
पांच नवंबर को केदारनाथ जायेंगे पीएम मोदी
पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ जायेंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे. वे वहां शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे.
हेल्थ वर्कर्स से बोले पीएम मोदी
हेल्थ वर्कर्स से बोले पीएम मोदी, स्थानीय धर्मगुरुओं की मदद से दूर करें वैक्सीन से जुड़े भ्रम. वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि आज तक जितनी प्रगति हमने की वह सब आपकी मेहनत से हुई है. लोगों ने दूरदराज के इलाकों में पैदल चलकर वैक्सीन पहुंचाई है लेकिन 1 बिलियन के बाद अगर हम थोड़े भी ढीले पड़ गए तो नया संकट आ सकता है. इसलिए हमारे यहां कहा जाता है कि बीमारी और दुश्मन को कम नहीं आंकना चाहिए. एएनआई
पीएम मोदी ने कहा कोरोना वॉरियर्स कर रहे हैं अच्छा काम
कम वैक्सीन कवरेज वाले 48 जिलों के साथ पीएम मोदी की बैठक शुरू. पीएम मोदी ने कहा कोरोना वॉरियर्स कर रहे हैं अच्छा काम.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए