Bomb Threats: 41 एयरपोर्ट और मुंबई के 50 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Jun 2024 10:07 PM
bomb threats
Bomb Threats: देश के 41 एयरपोर्ट को मंगलवार को बम होने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई घंटों तक चलाए गए अभियान के बाद इनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया.
Bomb Threats: एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी. दोहपर करीब 12.40 बजे हवाई अड्डों पर ‘एक्सहुम्डयू888’ नामक ई-मेल आईडी से प्राप्त हुए. हवाई अड्डों ने बम की धमकी मिलने के बाद आकस्मिक उपाय शुरू कर दिए, जांच की है और संबंधित बम खतरा आकलन समिति की सिफारिशों के बाद टर्मिनलों की तलाशी ली है.
मुंबई के 50 ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई के 50 से ज़्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं, जिनमें जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल, सेंट जॉर्ज अस्पताल और कई अन्य अस्पताल शामिल हैं. धमकी भरे ईमेल VPN नेटवर्क का इस्तेमाल करके भेजे गए हैं. मुंबई पुलिस ने बताया, भेजने वाले की पहचान और धमकी का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.
धमकी के पीछे ‘केएनआर’ नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ
इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे ‘केएनआर’ नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है. उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे. हवाई अड्डों को प्राप्त ई-मेल में लगभग एक जैसा संदेश था, हैलो, हवाई अड्डे में विस्फोटक छिपाए गए हैं. बम जल्द ही फट जाएंगे. तुम सब मर जाओगे. सूत्रों ने बताया कि सभी हवाई अड्डों ने इस धमकी को फर्जी बताया और यात्रियों की आवाजाही को यथासंभव निर्बाध रखा गया.
बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई एयरपोर्ट की सुरक्षा
ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद देशभर के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई. जिन एयरपोर्ट को धमकी दी गई थी, उसमें नागपुर, पटना, जयपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.
बम की धमकी के बाद दुबई जाने वाले विमान की तलाशी ली गई
दिल्ली से दुबई जाने वाले एक विमान में बम रखा होने की धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए दी गई जो बाद में अफवाह साबित हुई. जबकि चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मंगलवार को 286 यात्रियों के साथ दुबई जाने वाले एक विमान में बम होने की अफवाह के चलते इसके उड़ान भरने में देरी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










