BLO Salary Hike: चुनाव आयोग ने खोला खजाना, BLO की सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी, AERO और ERO को भी बंपर मानदेय

Updated:
विज्ञापन

चुनाव आयोग

BLO Salary Hike: 12 राज्यों में एसआईआर की घोषणा के बाद ताबड़तोड़ काम में लगे BLO के लिए चुनाव आयोग ने अपना खजाना खोल दिया है. इसके साथ ही AERO और ERO को भी बंपर मानदेय देने की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

BLO Salary Hike: बीएलओ पर्यवेक्षक और बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की सैलरी 6000 से बढ़ाकर 12000 करने कर दी गई है. जबकि बीएलओ पर्यवेक्षक की सैलरी 12000 से बढ़ाकर 18000 करने की घोषणा की गई है. जानकारी चुनाव आयोग ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर दिया है.

ERO और AERO को मानदेय देने का भी फैसला

चुनाव आयोग ने ERO और AERO को भी मानदेय देने का फैसला किया है. ERO को 25000 और AERO को 30000 सैलरी देने की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गई है.

मतदाता सूची के संशोधन के लिए बीएलओ को प्रोत्साहन राशि

मतदाता सूची के संशोधन के लिए बीएलओ को प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गई है. पहले जहां इस काम के लिए 1000 रुपये बीएलओ को मिलता था, अब उन्हें 2 हजार रुपये दिए जाएंगे.

चुनाव आयोग ने सैलरी बढ़ाने की घोषणा के साथ क्या कहा?

चुनाव आयोग ने सैलरी बढ़ाने की घोषणा के साथ कहा- शुद्ध मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं. मतदाता सूची तंत्र, जिसमें निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (AERO), बीएलओ पर्यवेक्षक और बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) शामिल हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए, आयोग ने बीएलओ के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं संशोधन में शामिल बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है. ऐसा अंतिम संशोधन 2015 में किया गया था. साथ ही, पहली बार ERO और AERO के लिए मानदेय प्रदान किया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola