BJP की 65 लोगों की नई टीम में 12 महिलाएं, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी, फोटो एक्स
BJP New National Team: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. बीजेपी की ओर से जारी सूची के अनुसार, नितिन नबीन की नई टीम में कुल 12 महिलाओं को जगह मिली है.
BJP New National Team: बीजेपी की 65 लोगों की नई टीम में 6 महिलाओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एक महिला को राष्ट्रीय महामंत्री, चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव और एक महिला को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है.
वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 6 महिलाओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई टीम में छह महिलाओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, आंध्र प्रदेश की डी पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, महाराष्ट्र की डॉ भारती प्रवीण पवार और पश्चिम बंगाल की डॉ मधुचंद्र कर शामिल हैं. पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनमें छह महिलाएं हैं.
स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी के आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल किया गया है. वह नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री का पद संभालेंगी. उनके साथ विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.
चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया
बीजेपी ने 16 राष्ट्रीय सचिवों की सूची में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है. इसमें कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश), फांगनोन कोन्याक (नागालैंड), संगीता यादव (उत्तर प्रदेश) और डॉ स्वदेश सिंह (दिल्ली ) शामिल हैं.
रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान
छत्तीसगढ़ की श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.
सोशल मीडिया टीम में एक महिला को मिली जगह
बीजेपी की सोशल मीडिया टीम में भी एक महिला को जगह मिली है. महाराष्ट्र की प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है.
महिलाओं की संख्या पिछली टीम से बढ़ी
नई टीम में महिलाओं की संख्या को लेकर बीजेपी ने इस बार खास जोर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली राष्ट्रीय टीम में पांच महिला पदाधिकारी थीं, जबकि नितिन नबीन की नई टीम में यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है. यानी महिलाओं की संख्या में सात की बढ़ोतरी हुई है.
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









