बीजेपी का कांग्रेस पर वार, सुधांशु बोले- चिदंबरम ने खुद कहा, ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है
बीजेपी सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी. फोटो- ANI
बीजेपी ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान को लेकर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को 'दिमागी नक्सल कांग्रेस' और 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' तक करार दिया है.
बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चिदंबरम का बयान मुख्य विपक्षी दल की कथित ‘दिमागी नक्सल कांग्रेस’ होने की स्वीकारोक्ति है.
चिदंबरम ने क्या कहा था?
दरअसल, रविवार को पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘‘मुझे ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है.’’ उनके इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार ( 17 अगस्त ) को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब चिदंबरम खुद ‘दिमागी नक्सली’ होने पर गर्व की बात कह रहे हैं, तो इसमें किसी तरह के संदेह की गुंजाइश नहीं रह जाती. उन्होंने कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ के साथ-साथ ‘दिमागी नक्सल कांग्रेस’ भी करार दिया.
लाल किले से पीएम मोदी ने किया था जिक्र
चिदंबरम का बयान प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के एक दिन बाद आया. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा था कि देश में सशस्त्र नक्सलवाद का खतरा खत्म होने की ओर है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ सोच रखने वाले कुछ लोग हिंसा और अशांति फैलाने के मौके तलाश रहे हैं.
बीजेपी बोली- बयान से खुल गई सोच
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी के तुरंत बाद चिदंबरम की प्रतिक्रिया सामने आना कई सवाल खड़े करता है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी के भीतर किस तरह की सोच मौजूद है.
पहले भी कांग्रेस पर लगा चुकी है आरोप
बीजेपी इससे पहले भी कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ बता चुकी है. पार्टी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और माओवादियों के साथ कथित मिलीभगत के आरोप लगाए हैं. चिदंबरम के ताजा बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव का केंद्र बन गया है.
ये भी पढ़ें: अमित शाह का दावा: ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा ऑपरेटिव गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









