ओडिशा में बाढ़ का कहर: पटरी के नीचे की मिट्टी बही, दीवार गिरने से 2 की मौत; 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा में बाढ़ का भयावह नजारा, फोटो पीटीआई

Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं. अब तक 2.37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बालासोर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि ट्रेन की पटरी के नीचे से मिट्टी बहने से ट्रेन सेवा बाधित हुई.

विज्ञापन

Odisha Floods: मयूरभंज जिले के सुलियापदा ब्लॉक में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. झलियामारा में कोस्था-देउली मुख्य सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी में बह गया है, जिससे इलाके की 15 पंचायतों का सड़क संपर्क कट गया है.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हालात का लिया जायजा

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रभावित लोगों को तटीय इलाकों और स्कूलों में बनाए गए करीब 300 राहत शिविरों में रखा गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सोमवार को सबसे अधिक प्रभावित भद्रक और जाजपुर जिलों का दौरा कर हालात का जायजा ले सकते हैं.

18 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के अवदाब में बदलने के बाद 18 अगस्त तक ओडिशा में और बारिश होने का अनुमान जताया है. पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. सोमवार सुबह 5.30 बजे तक बालासोर शहर में 93.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.


भद्रक में बाढ़ के पानी से पार होते लोग, फोटो पीटीआई
भद्रक में बाढ़ के पानी से पार होते लोग, फोटो पीटीआई

आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया

आईएमडी ने बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल और ढेंकनाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बरगढ़, सोनपुर, बौध, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

करीब 100 बचाव दल तैनात

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि उत्तर ओडिशा के संवेदनशील इलाकों में करीब 100 बचाव दल तैनात किए गए हैं. जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों को तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावित इलाकों में भेजा गया है. राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भद्रक, जाजपुर और बालासोर जिलों में भेजा गया है.

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल बंद

ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं. खराब मौसम के कारण सोमवार को स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया.

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

आईएमडी ने मछुआरों को 18 अगस्त तक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.

दीवार गिरने से महिला और पोते की मौत

बालासोर जिले में भारी बारिश के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिरने से 65 वर्षीय महिला और उसके 18 वर्षीय पोते की मौत हो गई. हादसा रविवार रात जलेश्वर प्रखंड के कपासुड़ा गांव में हुआ. पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पड़ोसी के घर की दीवार गिरकर जेना के मकान की छत पर जा गिरी. हादसे के समय राधिका जेना और उनके पोते ज्योति प्रकाश स्वैन सो रहे थे. उनकी पोती स्मृतिरेखा स्वैन भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जारी है.

रेलवे पटरी के नीचे की मिट्टी बही, ट्रेन सेवाएं बंद

मयूरभंज जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बारिपदा-बांगिरिपोसी रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. अधिकारियों के अनुसार, बारिश के पानी के कारण करीब 50 मीटर तक रेलवे पटरी के नीचे की मिट्टी और कंक्रीट बह गया. यह घटना स्टेशन बाजार क्षेत्र के सुनागड़िया के पास हुई. दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बेतनोटी और भंजपुर के बीच केएम 52/2 से 52/3 के बीच एलसी-36 के पास भूस्खलन की सूचना मिली है. ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और रेल मार्ग की मरम्मत एवं बहाली का काम जारी है.


ये भी पढ़ें: Very Heavy Rain Warning: 18, 19, 20, 21, 22 और 23 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola