Electoral Bond: 'बीजेपी का इरादा संविधान बदलने का', खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला, चुनावी बॉन्ड पर लगाया गंभीर आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Mar 2024 3:37 PM

विज्ञापन

mallikarjun-kharge-rahul-gandhi

Electoral Bond: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान और चुनावी बॉन्ड पर भारतीय जनता पार्टी पर ताजा हमला बोला है. खरगे ने कहा, मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि देश के संविधान को बीजेपी ने पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है. एक तरफ पीएम मोदी कहते हैं कि संविधान कभी नहीं बदलेगा, तो दूसरी ओर उनके लोग कहते हैं कि संविधान को बदलने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी और उसके लिए, आप (लोग) हमें दो-तिहाई बहुमत दें और हम संविधान को बदल देंगे.

विज्ञापन

Electoral Bond: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारी बहुमत लेकर बीजेपी का इरादा संविधान बदलने का है. देश को आजादी दिलाने में इनका कोई योगदान नहीं है. इन्होंने तिरंगे का भी विरोध किया. आज भी अपना भगवा झंडा RSS लगाती है, राष्ट्रीय झंडे को इतनी अहमियत नहीं देते.

बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर मची है सियासी संग्राम

बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बीजेपी को संविधान में संशोधन करने के लिए और कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी. उन्होंने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को इसके लिए 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में आना होगा. कर्नाटक से छह बार के लोकसभा सदस्य हेगड़े ने कहा, अगर संविधान में संशोधन करना है- कांग्रेस ने संविधान में अनावश्यक चीजों को जबरदस्ती भरकर, विशेष रूप से ऐसे कानून लाकर, जिनका उद्देश्य हिंदू समाज को दबाना था, संविधान को मूल रूप से विकृत कर दिया है – यदि यह सब बदलना है, तो यह इस (वर्तमान) बहुमत के साथ संभव नहीं है.

Electoral Bond: चुनावी बॉन्ड पर भी कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

चुनावी बॉन्ड मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, किस व्यक्ति से आप ने (चुनावी बॉन्ड) लिया. उसे क्या कॉन्ट्रैक्ट दिए. किस तरह की इनकम टैक्स में छूट दी, उसे किस तरह का फायदा दिया. उसकी छानबीन हम चाहते हैं. आप वही नहीं दे रहे. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, चुनावी बॉण्ड का विवरण प्रकाशित करने के लिए एसबीआई द्वारा साढ़े चार महीने मांगने के बाद साफ हो गया था कि मोदी सरकार अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने की हर संभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, आज के माननीय सु्प्रीम कोर्ट के फैसले से देश को जल्द चुनावी बॉण्ड से भाजपा के चंदा देने वालों की सूची पता चलेगी. मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, घपलों और लेन-देन की कलई खुलने की ये पहली सीढ़ी है.

सुप्रीम कोर्ट ने समय बढ़ाने की एसबीआई की याचिका खारिज की, कल तक जानकारी देने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को बड़ा झटका देते हुए चुनावी बॉण्ड संबंधी जानकारी का खुलासा करने के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करने वाली उसकी याचिका सोमवार को खारिज कर दी और उसे 12 मार्च को कामकाजी घंटे समाप्त होने तक निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड संबंधी विवरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने निर्वाचन आयोग को भी एसबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी 15 मार्च को शाम पांच बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola