ePaper

Bismil Ki Mehfil India Tour 2025: बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025 का भव्य समापन, पुणे से दिल्ली तक के सफर में हर शहर में उमड़ा जनसैलाब

Updated at : 02 Jan 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bismil Ki Mehfil India Tour 2025

बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025 का भव्य समापन

Bismil Ki Mehfil India Tour 2025: भारत के लोकप्रिय और समकालीन सूफ़ी संगीत के सबसे प्रभावशाली नाम बिस्मिल का बहुप्रतीक्षित ‘बिस्मिल की महफ़िल इंडिया टूर 2025’ अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हो गया है. इस भव्य राष्ट्रव्यापी संगीत यात्रा की शुरुआत राजधानी पुणे से हुई और ऐतिहासिक रूप से इसका समापन दिल्ली में हुआ, जिसने पूरे टूर को एक यादगार और ऐतिहासिक रूप दे दिया.

विज्ञापन

Bismil Ki Mehfil India Tour 2025: भारत के लोकप्रिय और समकालीन सूफी संगीत का सबसे पहचाना नाम बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025 का दिल्ली में भव्य समापन हुआ. इस संगीत यात्रा की शुरुआत पुणे से हुई थी और ऐतिहासिक समापन दिल्ली में हुआ. पुणे से दिल्ली के बीच हर शहर में संगीत को सुनने जनसैलाब उमड़ा. योर्ज इवेंटफुली की ओर से प्रस्तुत और आयोजित इस टूर की घोषणा बिस्मिल ने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए की थी. दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी और भावनात्मक जुड़ाव के साथ यह टूर देश के सबसे सफल सूफ़ी कॉन्सर्ट तौर बनकर उभरा है.

Bismil ki mehfil india tour 2025

कई शहरों दिखा सूफी संगीत का जलवा

पुणे से शुरू होकर यह संगील महफिल नासिक, बरेली, सूरत, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, लुधियाना और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंची. हर शहर में दर्शकों ने भारी संख्या में पहुंचकर सूफ़ी संगीत, कविता और भक्ति से भरी इस संगीतमय शाम को ऐतिहासिक बना दिया. हर पड़ाव पर बिस्मिल की महफिल केवल एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव बनकर उभरी, जहां संगीत ने दिलों और रूहों को जोड़ा.

Bismil ki mehfil india tour 2025

हर शहर के दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

सूफी कलाम, आधुनिक साउंडस्केप और बिस्मिल की आत्मीय प्रस्तुति ने हर शहर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. टूर के समापन पर दिल्ली में आयोजित महफ़िल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. हजारों संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में यह आयोजन भारत की सबसे बड़ी और प्रभावशाली सूफी महफिलों में शामिल हो गया. दर्शकों की तालियों, दुआओं और भावनात्मक प्रतिक्रिया ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा दिया.

Bismil ki mehfil india tour 2025

दिल्ली में भव्य समापन, बना नया बेंचमार्क

संगीत के इस टुअर का भव्य समापन दिल्ली में हुआ. टूर की सफलता पर बिस्मिल ने कहा कि यह सफर उनके लिए सिर्फ मंच से गाने का नहीं था, बल्कि हर शहर में लोगों के दिलों से जुड़ने का अनुभव था. पुणे से शुरू होकर दिल्ली में ही इस यात्रा का पूरा होने का अहसास काफी खास रहा. उन्होंने कहा कि सूफी संगीत की ताकत को देशभर से मिला प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा. वहीं, योर्ज़ इवेंटफुली की टीम ने बताया कि यह टूर प्रोडक्शन, दर्शक सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव के लिहाज से एक नया बेंचमार्क बन गया है, जिसने भारत में सूफ़ी संगीत के लाइव अनुभव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. दिल्ली की ऐतिहासिक गरिमा, लखनऊ की सूफियाना रवायत, कोलकाता की सांस्कृतिक ऊर्जा, मुंबई की जीवंतता और अहमदाबाद की उमंग हर शहर ने इस महफ़िल को अपना बना लिया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola