Watch Video : भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं, गाली कांड पर असम में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन
modi in assam

पीएम मोदी असम में (Photo: PTI)

Watch Video : असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं भगवान शिव का भक्त हूं. सारा जहर निगल जाता हूं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे चाहे जितनी गालियां दें, मैं भगवान शिव का भक्त हूं और सारा जहर सह लेता हूं. लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. आप ही बताइए, भूपेन दा को भारत रत्न देकर सम्मानित करने का मेरा फैसला सही था या गलत? और कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न देने पर जो अपमान किया गया, वह सही था या गलत?” देखें वीडियो.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सबने भारत रत्न भूपेन हजारिका जी का जन्मदिन मनाया. शनिवार को मुझे उनके सम्मान में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला. वहां मुख्यमंत्री ने मुझे कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो दिखाया, जिसे देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. जिस दिन भारत सरकार ने असम के गौरव और देश के महान बेटे भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न दिया, उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी गायक और नर्तक को भारत रत्न दे रहे हैं. 1962 के चीन युद्ध से उत्तर-पूर्व की जनता के घाव आज भी भरे नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें : PM Modi in Assam : मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर में सफलता मिली, असम में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने घुसपैठियों को लेकर क्या कहा?

असम के दारंग में प्रधानमंत्री मोदी ने का कि बीजेपी घुसपैठियों को जमीन नहीं हड़पने देगी, जनसांख्यिकी बदलने की साजिश रची जा रही है. असम के मुख्यमंत्री घुसपैठियों को कब्जाई गई भूमि से बाहर निकाल रहे हैं, किसान अब उन भूखंडों पर खेती कर रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola