पीएम मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदिवासी समुदाय की देवी की पूजा-अर्चना की

भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करते पीएम मोदी
Bhagwan Birsa Munda 150th Birth Anniversary: देश भर में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क सुधारने के लिए गुजरात के 14 जनजातीय जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाई.
Bhagwan Birsa Munda 150th Birth Anniversary: भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा- “काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल, अयोध्या का राम मंदिर और केदारनाथ धाम की चर्चा अक्सर होती रहती है. पिछले 10 वर्षों में ऐसे कई धार्मिक और ऐतिहासिक धामों का विकास हुआ है. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि 2003 में जब मैं मुख्यमंत्री के रूप में डेडियापाड़ा आया था, तो मां के चरणों में प्रार्थना करने गया था. उस समय मैंने देखा कि इसकी स्थिति एक छोटी सी झोपड़ी जैसी थी. मेरे जीवन में जितने भी पुनर्निर्माण कार्य हुए हैं, मैं गर्व से कह सकता हूं कि इन सब की शुरुआत देवमोगरा माता के मंदिर के विकास से हुई.”
2014 से पहले देश में किसी ने भगवान बिरसा मुंडा को याद नहीं किया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी की लड़ाई के ऐसे अनगिनत अध्याय हैं जो आदिवासी गौरव और आदिवासी मूल्यों से ओतप्रोत हैं. हम स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज के योगदान को नहीं भूल सकते. आजादी का श्रेय चंद परिवारों को देने के चक्कर में, मेरे आदिवासी भाई-बहनों के त्याग और समर्पण को नजरअंदाज कर दिया गया. इसीलिए, 2014 से पहले देश में किसी ने भगवान बिरसा मुंडा को याद नहीं किया. हमने इसे बदला क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी को भी पता होना चाहिए कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने हमें आजादी दिलाने के लिए कितना बड़ा तोहफ़ा दिया.”
पीएम मोदी ने गुजरात के देवमोगरा में आदिवासी समुदाय की देवी की पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के देवमोगरा गांव स्थित एक मंदिर में आदिवासी समुदाय की देवी पंडोरी माता की शनिवार को पूजा-अर्चना की. मोदी सुबह सूरत हवाई अड्डे पर उतरे। सूरत में मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करने के बाद वह नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा कस्बे से लगभग 23 किलोमीटर दूर सागबारा तालुका के देवमोगरा गांव पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










