Betting App: सट्टेबाजी ऐप से 2000 करोड़ की ठगी, दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में ED की छापेमारी
Enforcement Directorate
Betting App: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप के संचालन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मंगलवार को कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. ऐप के जरिये लोगों से कथित रूप से 2 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई है.
Betting App: ईडी ने ‘परीमैच’ नाम के ऐप के खिलाफ मामले में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, मदुरै (तमिलनाडु) और सूरत (गुजरात) में कम से कम 15 परिसरों में छापेमारी की. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दर्ज यह मामला मुंबई साइबर पुलिस द्वारा 2024 में दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है.
‘म्यूल खातों’ में ली गई राशि
प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह राशि जालसाजों ने ‘म्यूल खातों’ (अपराधियों द्वारा अवैध धन शोधन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले) में एकत्रित की थी और इसे कई भुगतान ऐप और एजेंटों के माध्यम से अलग-अलग प्राप्त किया गया था. धोखाधड़ी के जरिये ठगी गयी धनराशि लगभग 2000 करोड़ रुपये है. इस राशि को अलग-अलग तरीकों से ठिकाने लगाया गया.
छापेमारी में कुछ दस्तावेज, मोबाइल और कंप्यूटर उपकरण बरामद
जालसाजों ने क्रिप्टो वॉलेट, तमिलनाडु के एक शहर के एक ही इलाके में स्थित एटीएम के माध्यम से नकद निकासी, कम मूल्य के यूपीआई भुगतान आदि के माध्यम से रुपये भेजे. सूत्रों के मुताबिक, संघीय जांच एजेंसी ने अब तक की छापेमारी में कुछ दस्तावेज, मोबाइल और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










