Best Fighter Jets in the World: आज की बदलती सैन्य रणनीतियों में फाइटर जेट्स किसी भी देश की रक्षा और आक्रमण शक्ति का अहम हिस्सा बन गए हैं. स्टेल्थ तकनीक, एडवांस्ड रडार सिस्टम (AESA), और AI आधारित सेंसर फ्यूज़न जैसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस ये फाइटर जेट्स न केवल दुश्मन को चौंकाते हैं, बल्कि उन्हें जवाब देने में भी सक्षम हैं.
दुनिया की बड़ी ताकतें अमेरिका, चीन, रूस, भारत और फ्रांस लगातार अपनी एयरफोर्स को अपग्रेड कर रही हैं. यह रेस सिर्फ रक्षा की नहीं, बल्कि तकनीकी वर्चस्व की भी बन चुकी है. आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे घातक और बेहतरीन फाइटर जेट्स के बारे में.
विश्व के 10 सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट्स
रैंक | फाइटर जेट | देश | फीचर |
---|---|---|---|
1 | F-35 Lightning II | USA | स्टेल्थ तकनीक, 3 वेरिएंट (A, B, C), 1000+ यूनिट, AI आधारित |
2 | Chengdu J-20 Mighty Dragon | चीन | लॉन्ग रेंज स्टील्थ फाइटर, 200+ यूनिट |
3 | F-22 Raptor | USA | एडवांस टेक्नोलॉजी, सुपरक्रूज़, केवल USA के पास |
4 | KF-21 Boramae | दक्षिण कोरिया | एडवांस एविऑनिक्स, स्वदेशी प्रोजेक्ट, स्टेल्थ फीचर्स |
5 | Sukhoi Su-57 | रूस | पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर, सुपरक्रूज़ और रडार से बचाव क्षमता |
6 | FC-31 Gyrfalcon | चीन | स्टेल्थ, कैरियर आधारित फाइटर |
7 | F-15EX Eagle II | अमेरिका | हैवी पेलोड कैपबिलिटी (22 मिसाइल), एडवांस्ड अपग्रेड |
8 | Dassault Rafale | फ्रांस | मल्टीरोल क्षमता, AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर |
9 | Eurofighter Typhoon | यूरोप | डेल्टा विंग डिजाइन, मल्टी नेशन प्रोजेक्ट, हाई स्पीड |
10 | Sukhoi Su-35S | रूस | 4.5 जेनरेशन, थ्रस्ट वेक्टरिंग, 8000 KG पेलोड पॉवर |
किस देश के पास कितने फाइटर जेट्स
रैंक | देश | फाइटर जेट्स की संख्या |
---|---|---|
1 | USA | 1,790 |
2 | चीन | 1,212 |
3 | रूस | 833 |
4 | भारत | 513 |
5 | उत्तर कोरिया | 368 |
6 | पाकिस्तान | 328 |
7 | दक्षिण कोरिया | 315 |
8 | ताइवान | 285 |
9 | सऊदी अरब | 283 |
10 | इज़राइल | 240 |
11 | मिस्र | 238 |
12 | फ्रांस | 226 |
13 | जापान | 217 |
14 | तुर्किए | 201 |
15 | ईरान | 188 |