सरकारी नौकरी के ऑफर को ‘हां’ कहने से पहले इन बातों का जरूर रखे ध्यान, नहीं तो गंवा सकते हैं लाखों रुपये

Updated:
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के ऑफर को ‘हां’ कहने से पहले इन बातों का जरूर रखे ध्यान, नहीं तो गंवा सकते हैं लाखों रुपये

अगर आप दिन-रात मेहनत करके, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एकाएक आपके पास फोन आता है कि आपकी जॉब लग गई है और आपको ज्वॉइन करने के लिए फॉर्म भरना पड़ेगा और कुछ पैसे देने होंगे, तो सावधान हो जाइये, क्योंकि आपके एक क्लिक से आपका खाता खाली हो सकता है.

विज्ञापन

साइबर फ्रॉड के बारे में हम लोग सब जानते हैं कि ये कितना खतरनाक है. हालांकि इसपर ध्यान नहीं दे पाते और जरा सी लालच देखकर फंस जाते है. ऐसा ही कुछ चेन्नई के एक इंजीनियर एस सूर्यप्रतापन के साथ हुआ. जहां सूर्यप्रतापन ने रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी के लिए 12 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये एक फ्रॉड गेम है. बदमाश ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें रेलवे में नौकरी मिल गई है. हालांकि पुलिस को जब पूरा मामला पता चला तो उन्होंने सूर्यप्रतापन को फर्जी रेलवे आईडी कार्ड और ड्यूटी पास के साथ पकड़ा.

सूर्यप्रथापन के साथ कैसे हुआ धोखाधड़ी

विल्लीवक्कम निवासी सूर्यप्रथापन की शादी अभी एक साल पहले हुई थी और वह एक साल पहले तक मेट्रोवाटर में संविदा कर्मचारी थे. उसका परिवार उसे स्थायी नौकरी दिलाने के लिए दबाव बना रहा था. 2022 की शुरुआत में, मणिमारन नाम के एक व्यक्ति ने “केंद्रीय मंत्री के कोटे” के माध्यम से रेलवे में सरकारी नौकरी की पेशकश के साथ सूर्यप्रतापन से संपर्क किया. 12 लाख रुपए में डील फाइनल हुई. मणिमारन उन्हें ‘वरिष्ठ रेलवे अधिकारी’ से मिलने के लिए लखनऊ ले गए. सूर्यप्रतापन को एक रेलवे आईडी कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर, ड्यूटी पास और एक सर्विस बुक प्रदान की गई.

सूर्यप्रतापन को किया गया था गिरफ्तार

14 अप्रैल को, उनके परिवार को लखनऊ पुलिस से एक फोन कॉल आया, जिसमें कहा गया था कि सूर्यप्रतापन को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है और उनका आईडी कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर और दस्तावेज फर्जी हैं. उनकी मां थिलिवानी ने नौकरी के लिए 12 लाख रुपये की व्यवस्था करने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए थे. उसके रिश्तेदार आकाश ने टीओआई को बताया, ‘अब हम उसे जमानत पर छुड़ाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.’ हमारे साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुआ है.

Also Read: शादी, प्यार और धोखा… पुलिसकर्मी की पत्नी को पड़ोसी से हुआ प्यार तो पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने दिया धोखा
लाखों लोग होते हैं जॉब फ्रॉड का शिकार

इस साल अक्टूबर तक, 67 लाख से अधिक लोगों ने राज्य रोजगार रजिस्ट्री पर सरकारी नौकरियों के लिए रेजिस्ट्रेशन कराया था. पुलिस ने कहा कि घोटालेबाज इन नौकरी चाहने वालों के लिए मछली पकड़ रहे हैं. चेन्नई पुलिस के जॉब रैकेट विंग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 892 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जो जॉब फ्रॉड के शिकार हुए हैं और उन्हें 586 शिकायतें मिली हैं, जिनमें धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इनमें से 75 प्रतिशत मामलों में सरकारी नौकरी का वादा करने वाले घोटाले शामिल हैं. इन जालसाजों पर लगाम लगाने के लिए राज्य पुलिस ने ‘ऑपरेशन जॉब स्कैम’ शुरू किया है और 50 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola