Bank Holiday: 15, 16 और 17 को बैंक बंद, अगस्त में और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Aug 2025 12:40 PM

विज्ञापन

Bank Holiday list

Bank Holiday: यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना है, जिसके लिए आप इस सप्ताह बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि देशभर के कई राज्यों में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि किस-किस दिन और किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

Bank Holiday: अगस्त का यह सप्ताह छुट्टियों से भरा हुआ है. इस सप्ताह लगातार 3 दिनों तक छुट्टियां रहेंगी. आने वाले शुक्रवार को 15 अगस्त यानी ‘स्वतंत्रता दिवस’ है. इस दिन नेशनल हॉलिडे है. इस दिन बैंक, बीमा कंपनियां और ज्यादातर दफ्तर बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है. इस दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और कुछ राज्यों में खुले रहेंगे. इसके बाद 17 अगस्त, रविवार का दिन है, जिस दिन सभी दफ्तरों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम करने हैं, तो पहले से योजना बना लें.

किन-किन जगहों पर जन्माष्टमी के दिन बैंक बंद और खुले रहेंगे?

  • जन्माष्टमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में नोएडा और गाजियाबाद के सभी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी, हालांकि दिल्ली में उस दिन सामान्य दिनों की तरह सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी. जन्माष्टमी के दिन मुंबई में भी सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी.
  • इसके अलावा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • वहीं त्रिपुरा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, गोवा और हिमाचल प्रदेश में इस दिन बैंक खुले रहेंगे.

अगस्त में और किन-किन दिन बैंक बंद रहेंगे?

  • 19 अगस्त को मणिपुर में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अगस्त को असम में श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि के वजह से बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 अगस्त को गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी के त्योहार के अवसर पर बैंक में छुट्टी रहेगी.

यह भी पढ़े: Mukesh Ambani Net Worth: अंबानी परिवार के पास देश की जीडीपी के 12% के बराबर संपत्ति, तो अदाणी के पास कितनी?

यह भी पढ़े: Tariff War: भारत के दो कट्टर दुश्मनों को शह क्यों दे रहे डोनाल्ड ट्रंप, आखिर चाहते हैं क्या?

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola