Opposition Meeting: विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे 24 दल, केजरीवाल की पार्टी AAP ने रख दी ऐसी शर्त

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jul 2023 5:31 PM

विज्ञापन

विपक्षी दलों की बैठक में एमडीएमके, केडीएमके, वीसीके, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और केरल कांग्रेस (मणि) भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के मकसद से जारी विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत बेंगलुरू में 17 और 18 जुलाई को होने वाली विपक्ष की अगली बैठक में 24 पार्टियां भाग लेंगी.

विपक्षी एकता को मिली नौ और पार्टियों की ताकत

विपक्षी दलों की 23 जून को पटना को हुई पिछली बैठक में 15 राजनीतिक दल शामिल हुए थे. उसके मुकाबले इस बार नौ और राजनीतिक दल भी विपक्षी दलों की बैठक का हिस्सा बनेंगे.

विपक्षी दलों की बैठक में सोनिया गांधी भी हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी भी 17 जुलाई को विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों ने बताया कि 17 जुलाई को रात्रिभोज नेताओं की मुलाकात के बाद इसके अलग दिन विधिवत चर्चा होगी जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय की जा सकती है.

Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव : टीएमसी का वर्चस्व बरकरार, दूसरे नंबर पर बीजेपी, माकपा-कांग्रेस पीछे

बैठक में ये सभी पार्टियां ले सकती हैं हिस्सा

सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों की बैठक में एमडीएमके, केडीएमके, वीसीके, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और केरल कांग्रेस (मणि) भी शामिल होंगे.

विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होने के लिए आप ने रखी शर्त

24 राजनीतिक दल विपक्षी बैठक में शामिल होने जा रहे हैं उनके करीब 150 लोकसभा सदस्य हैं. विपक्ष की बैठक में आम आदमी पार्टी को भी आमंत्रित किया गया है. आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों कहा था कि कि अगर कांग्रेस दिल्ली से संबंधित केंद्र के अध्यादेश पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तो वह कांग्रेस की मौजूदगी वाली किसी बैठक का हिस्सा नहीं होगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola