ePaper

दिवाली में नहीं चला सकेंगे पटाखे, इन राज्यों में 30 नवंबर तो लग सकती है रोक

Updated at : 04 Nov 2020 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली में नहीं चला सकेंगे पटाखे, इन राज्यों में 30 नवंबर तो लग सकती है रोक

इस बार दिपावली में पटाखे का शोर थम सकता है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अनुरोध किया है कि पटाखे पर प्रतिबंध लगाया जाये. केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा चार राज्य सरकारों से अनुरोध किया है. एनजीटी ने यह रोक 30 नवंबर तक लागू करने की अपील की है

विज्ञापन

इस बार दिपावली में पटाखे का शोर थम सकता है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अनुरोध किया है कि पटाखे पर प्रतिबंध लगाया जाये. केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा चार राज्य सरकारों से अनुरोध किया है. एनजीटी ने यह रोक 30 नवंबर तक लागू करने की अपील की है.

एनजीटी ने ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषषण नियंत्रण कमेटी, दिल्ली पुलिस आयुक्त और दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान से जवाब मांगा है. एनजीटी को यह क्या जवाब देते हैं और एनजीटी के आदेश से कितनी सहमति बनती है इसके बाद फैसला होगा.

Also Read: पंजाब फार्मूले से खत्म होगा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद

ट्रिब्यूनल ने वरिष्ठ अधिवक्ता राज पंजवानी और शिवानी घोष को इस मामले में सहयोग के लिए न्याय मित्र के तौर पर नियुक्त किया है. दिल्ली एनसीआर में वायु की गुणवत्ता खराब हो चुकी है. बढ़ता प्रदूषण कोरोना महामारी के संकट को और बढ़ा सकता है. इससे बचने के लिए इंडियन सोशल रेस्पांसिबिलिटी नेटवर्क ने एनजीटी के समक्ष याचिका देकर एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध के लिए कदम उठाने की अपील की है .

इस याचिका में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के बयानों का भी हवाला दिया गया है, जिनमें कहा गया था कि वायु प्रदूषषण के कारण त्योहारों के मौसम में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं.

Also Read: अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर में 200 आतंकी ढेर, सेना कर रही आतंकवाद का खात्मा

याचिका में कहा गया कि कोरोना से संक्रमित लोगों पर प्रदूषण का दुष्प्रभाव ज्यादा याचिका में कहा गया है, ‘प्रदूषण बढ़ने से ऐसे लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है, जिन पर पहले से ही कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है. साथ ही इससे मृत्यु दर भी बढ़ सकती है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola