ePaper

पंजाब फार्मूले से खत्म होगा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद

Updated at : 02 Nov 2020 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब फार्मूले से खत्म होगा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद

अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद जम्मू कश्मीर के विकास कार्य को लेकर सरकार चिंतित है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज शर्मा ने जम्मू कश्मीर के विकास और आतंकवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को भीतर से ज्यादा बाहरी लोग हवा दे रहे हैं.

विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद जम्मू कश्मीर के विकास कार्य को लेकर सरकार चिंतित है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज शर्मा ने जम्मू कश्मीर के विकास और आतंकवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को भीतर से ज्यादा बाहरी लोग हवा दे रहे हैं.

उपराज्यपाल ने कहा, केंद्रशासित प्रदेश में विकास हो रहा है, युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर लंबे समय से आतंकवाद झेल रहा है. जम्मू कश्मीर के लोगों से ज्यादा बाहरी लोग यहां आतंकवाद को हवा दे रहे हैं. अगर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के स्थिति की बात करें तो यहां लगभग 10 फीसद इलाका है जहां आतंकवाद का प्रभाव है.

Also Read: IRCTC/Indian Railway News: फेक वेबसाइट से बचें, रेलवे ने किया सावधान

आतंकवाद के खात्मे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पंजाब में वहां की जनता ने आतंकवाद को नकार दिया. जब आतंकवाद का जनता ने समर्थन करना बंद कर दिया तो धीरे- धीरे यह खत्म हो गया. जम्मू कश्मीर के लोगों को यह करना होगा. जनता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रही है.

Also Read: बयान पर एफआईआर दर्ज बोले मुनव्वर, जेल में मरना पसंद करूंगा लेकिन बयान नहीं बदलूंगा

वह देख रही है, काम हो रहा है. अवसर मिल रहे हैं. जनता समर्थन करेगी तो पड़ोसी देश की सारी नापाक हरकतें खत्म हो जायेंगी. उन्होंने जम्मू कश्मीर में सामान विकास की बात करते हुए यह हमारी दो आंखों की तरह है इनके साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola