Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी, प्रवीण लोनकर को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Oct 2024 10:22 PM
Baba Siddique Murder Case
Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है. इसी सिलसिले में रविवार देर रात तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी की गई.
Baba Siddique Murder: मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया. शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया. मुंबई पुलिस ने बताया, वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था.
Also Read: Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की हुई पहचान
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 6 आरोपियों का नाम आया सामने
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अबतक 6 लोगों का नाम सामने आ चुका है. जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन अब भी फरार हैं. दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे की गिरफ्तारी रविवार देर रात हुई.
एक आरोपी को 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया
मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार दो में से एक आरोपी को रविवार को 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. अदालत ने पुलिस को दूसरे आरोपी की उम्र पता लगाने के लिए उसका अस्थि परीक्षण कराने का निर्देश दिया क्योंकि उसने नाबालिग होने का दावा किया है. अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह दूसरे आरोपी को जांच के बाद फिर से पेश करे. इसके बाद अदालत तय करेगी कि उसके खिलाफ कार्यवाही किशोर न्यायालय में होगी या सामान्य न्यायालय में. हिरासत आवेदन पर सुनवाई के आरंभ में कश्यप ने अदालत को बताया कि वह 17 वर्ष का है, इसलिए नाबालिग है. हरियाणा के निवासी आरोपी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के निवासी धर्मराज कश्यप की हिरासत की मांग करते हुए पुलिस ने अदालत से कहा कि वह यह जांच करना चाहती है कि क्या महाराष्ट्र में आगमी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया.
शनिवार को सिद्दीकी की गोली मारकर हुई थी हत्या
बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में गोली मार दी गई और कुछ देर बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि आरोपियों से 28 गोलियां बरामद की गई हैं. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिन अन्य लोगों की तलाश जारी है और जांच के लिए दस टीम गठित की गई हैं. सिद्दीकी बांद्रा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे, हालांकि वह 2014 और 2019 में चुनाव हार गए थे. मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ दोस्ती के लिए भी प्रसिद्ध थे. वह हाल ही में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










